बारिश के बाद अब शहर में सीवरेज ओवरफ्लाे की समस्या पब्लिक बोली- हुडा अफसरों ने कहा उनके पास बजट नहीं
बारिश के बाद शहर में सीवरेज समस्या आ गई है। कई वार्डाें के हालात इतने खराब हाे गए हैं कि गलियाें से निकलना मुश्किल हाे गया। सातराेड व वार्ड सात में ताे हालात बद से बदतर हाे गए हैं। सेक्टर 13 और 16-17 में भी हालत बेहद खराब है। सीवरेज औवरफ्लाे हैं। कई जगह ताे सीवरेज लाइन की मैनहोल का चैंबर टूट कर दुकानाें व घराें में पानी घुस गया है।
लोगों का कहना है कि हुडा, नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के अधिकारी काेई सुनवाई नहीं कर रहे। हुडा अधिकारियाें ने ताे हाथ खड़े कर दिए हैं कि उनके पास ताे बजट ही नहीं है। इधर, कांग्रेसी नेता रामनिवास राड़ा ने शहर के हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महावीर कॉलोनी, सातरोड एरिया व वार्ड सात के हालात बदतर हैं।
मगर शहर के विधायक औरमेयर लोगों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। पब्लिक हेल्थ के अधिकारी लोगों की सुनवाई तक नहीं कर रहे। मेयर केवल चिट्ठी लिखकर खानापूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने जनप्रतिनिधि चुना है तो वह समाधान भी चाहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार जल्द लोगों की सीवरेज और फलों व बारिश में पानी भरने की समस्या का समाधान कराएं।
भास्कर की टीम ने शहर के 6 वार्डाें के हालात देखे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट....
वार्ड 14: सेक्टर 16-17 और सेक्टर 13 में हालात बदतर हैं। सेक्टर 13 में मकान नंबर 317 व 384 में सीवरेज का पानी घर के अंदर तक घुस गया है। सीवरेज ओवरफ्लाे की समस्या ताे सेक्टर में दाे दर्जन से अधिक प्वाॅइंट्स पर हैं। दुर्गा मंदिर पार्क ब्लाॅक में ताे सीवरेज हमेशा ओवरफ्लाे रहता है। सेक्टर 16-17 में स्माॅल वंडर स्कूल के पास सीवरेज का चैंबर टूटा हुआ है वहां लाइन से पानी उगल रहा है। पार्षद अमित ग्राेवर का कहना है कि हुडा अधिकारियाें से बात की ताे उन्हाेंने कहा कि उनके पास बजट ही नहीं है।
वार्ड 12: न्यू माॅडल शीशमहल वाली गली और एस ब्लाॅक में व बी ब्लाॅक में सीवरेज ब्लाॅक में सीवरेज ओवरफ्लाे हैं। पार्षद जगमाेहन मित्तल का कहना है कि सुबह शिकायत की ताे पब्लिक हेल्थ की टीम पहुंची पूरा दिन सफाई का काम किया जा रहा था। मगर उन्हाेंने कहा कि यह काम पहले किया जाना था।
वार्ड 11: मुख्य गली ग्रामीण बैंक वाली, हरिदास बाबा मंदिर वाली गली, गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल वाली गली, मास्टर काॅलाेनी वाली गली, इंद्रा काॅलाेनी की मुख्य गली, श्मशान भूमि की गली में भी पानी भरा हुआ। सातराेड के दाेनाें तालाब ओवरफ्लाे हाे चुके हैं। पार्षद प्रतिनिधि कर्मबीर का कहना है कि हरिदास बाबा मंदिर के पास वाले तालाब व रामसरा तालाब यानी दाेनाें पर माेटर हटा रखी हैं।
पहले ही जाेहड़ ओवरफ्लाे हाे गया था मगर निगम अधिकारियाें ने पाइप ताे दबा दिए मगर पार्क के पास पंपसेट नहीं लगाया। सातराेड़ में अमरुत याेजना का काम चल रहा है। सीवरेज की लाइन डाली गई है। कच्ची गलियां है पानी भरा है।
वार्ड 10: पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार गली नंबर 11, 14 में ओवरफ्लाे की समस्या कई बार पब्लिक हेल्थ के अधिकारियाें काे लिखकर भी दे चुके हैं। मगर पब्लिक हेल्थ मानसून से पहले सफाई नहीं करा पाया। अब बारिश हाेते ही समस्या हाे जाती है। शिव काॅलाेनी में ताे हालात ऐसे हैं कि तालाब बना हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gMuwcD
कोई टिप्पणी नहीं