Header Ads

Breaking News

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति ने टेस्ट नोटिफिकेशन की प्रतियां फूंकीं

https://ift.tt/3gNebEf

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति हिसार का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर जारी रहा है। गुरुवार को अनशन की अध्यक्षता आदमपुर ब्लॉक के प्रधान पीटीआई कृष्ण कुमार ने की। क्रमिक अनशन पर डीवाईएफआई के 4 साथी नरेंद्र सिंह, राधे श्याम, रणजीत, मुकेश कुमार बैठे।

भारत की नौजवान जनवादी सभा के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि अगर सरकार 1983 पीटीआई अध्यापकों को जल्द नौकरी पर वापस नहीं लेती हैं तो भारत की जनवादी नौजवान सभा पूरे हरियाणा प्रदेश में एक व्यापक जन आंदोलन शुरू कर देगा जिसमें हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। सरकार को 1983 पीटीआई अध्यापकों की 10 साल की सेवा का लाभ देते हुए उन्हें वापस नौकरी पर रखा जाना चाहिए।

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति हिसार ने हरियाणा सरकार द्वारा घोषित टेस्ट की नोटिफिकेशन की प्रतियों का दहन किया गया। जिला हिसार के प्रधान विजय सिंह का कहना है कि सरकार उनका टेस्ट खेल मैदान पर तैयार किए गए खिलाड़ियों के रूप में हर साल लेती है तो अब इस टेस्ट का कोई औचित्य नहीं रहता है।

धरने पर ग्राम पंचायत सीसवाल, पूर्व प्रधान यादव सभा, अध्यक्ष भारत विकास परिषद, प्रधान यादव सभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन नेशनल इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस आिद ने हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iNhlK7

कोई टिप्पणी नहीं