1 किलो 750 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार, हाेंडा सिटी कार रुकवा एसटीएफ ने ली थी तलाशी
एसटीएफ हिसार की पुलिस टीम ने उकलाना क्षेत्र में 1 किलो 750 ग्राम अफीम सहित पंजाब के दो युवकों को किया गिरफ्तार किया। एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर हिसार-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर सुरेवाला चौक के नजदीक नाकेबंदी कर सुरेवाला चौक से हिसार की तरफ आ रही एक हाेंडा सिटी कार को रुकवाया। इस दौरान आरोपियों ने वापिस भागने की कोशिश की मगर पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को पंजाब से एक कार में नशीला पदार्थ से लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हिसार एसटीएफ टीम के इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी करके सुरेवाला चौक से हिसार की ओर आ रही एक हाेंडा सीटी कार को रुकवाकर नायब तहसीलदार उकलाना की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसमे 1 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के नवागांव वासी गुरप्रीत उर्फ गोपी व पटियाला के खांग गांव निवासी सिमरप्रित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ उकलाना थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करवाकर असल सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3easAIZ
कोई टिप्पणी नहीं