Header Ads

Breaking News

दक्ष प्रजापति के दिखाए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

https://ift.tt/3e1e8Df

दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन रजि. की टीम की ओर से दक्ष प्रजापति चौक रेवाड़ी पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित कर दक्ष प्रजापति जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग किया गया। इस दौरान आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दक्ष प्रजापति जयंती पर सरकार को राजकीय अवकाश घोषित करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर देश तथा समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के जिला महासचिव चानन प्रजापति, कोसली विधानसभा अध्यक्ष सुभाषचंद प्रजापति तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daksha Prajapati called for walking the path shown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31PTDXA

कोई टिप्पणी नहीं