कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव व पूर्व पार्षद को बदमाशों ने गोली मारने का किया प्रयास
पांच हथियारबंद बदमाशों ने युवा कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश महासचिव इंतजार हुसैन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पूर्व पार्षद पर भी बदमाशों ने हमला किया। इसमें दोनों घायल हो गए। घटना कमानी चौक स्थित उनके ऑफिस की है जहां बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। कांग्रेसी नेता ने वहां से भागकर जान बचाई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी। पुलिस केस कर आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि बदमाश कैंप एरिया के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके समर्थक चौकी में भी एकत्र हुए। फर्कपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वही हमले के बाद कांग्रेसी नेता के समर्थक वहां पर पहुंचे और उन्होंने हमले पर रोष जताया। इससे वहां पर तनाव की स्थिति भी बन गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CohClT
कोई टिप्पणी नहीं