Header Ads

Breaking News

213 गर्भवती की जांच, 19 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी

https://ift.tt/2Zg5lZX

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करना है। ये कैंप लॉकडाउन में बंद थे। अब 3 माह बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर वीरवार को फिर लगाया गया। भंभोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में 213 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया व जिला परिषद के चेयरमैन सोहन लाल द्वारा किया गया।इनमें से 19 महिलाएं खून की कमी के कारण हाई रिस्क श्रेणी में पाई गयी। सभी गर्भवती महिलाओं को एक-एक माह के लिये आयरन, फोलिक ऐसिड व कैलशियम की गोलियां दी गईं। टेटनस से बचाव के टीके लगाये गये।

डॉ. दहिया ने बताया कि कोविड-19 के चलते कैंप में सभी आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया। मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग व हाथों की स्वच्छता के लिए कैंप में सेनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया। कैंप में 213 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। आहार के रूप में जूस व अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गय। गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की लैब जांच निशुल्क कराई गई। 60 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड भी निशुल्क कराने के लिए सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।

उप-सिविल सर्जन परिवार कल्याण डॉ. पूनम ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष एंटीनेटल चेकअप कैंप लगाये जाते हैं ताकि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिये तैयार किया जा सके। यदि कोई हाई रिस्क में है तो उसकी जांच कर उसका जिला अस्पताल में प्रसव कराया जा सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। कैंप में डॉ. कपिल कम्बोज, डॉ. मुकेश चिकित्सा अधिकारी, डॉ. महक गम्भीर, डॉ. कमलजीत, सुदेश कम्बोज मीडिया प्रभारी, पवन कुमार गोयल, प्रीतपाल सहगल, कीमत पाल चौपडा व कुलदीप सिंह राणा ने विशेष सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर। बाभोल गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ. दहिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BLx3VG

कोई टिप्पणी नहीं