Header Ads

Breaking News

पुलिस और पब्लिक के बीच बनाएं बेहतर सामंजस्य : थाना प्रभारी

https://ift.tt/3gjghf0

पुलिस की समाज में अहम भूमिका है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आम जन की अपेक्षाएं बहुत हैं। जरूरत है कि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बना रहे।
यह बात गुरुवार को सतनाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने सतनाली थाना परिसर में आयोजित पत्रकारों व गणमान्यजनों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज स्थापना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है।

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली एवं चुनौतियों से उपस्थितजनों को रूबरू कराया। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छी सेवाएं देने के लिए पुलिस कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान वाहन दुर्घटनाओं के मामलों में अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लेागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने और निष्ठा के साथ ड्यूटी करने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हैंड सेनिटाइजर, फेस मास्क, फेस शील्ड इत्यादि सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए लोगों से अनलॉक-2 के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C5bDCk

कोई टिप्पणी नहीं