Header Ads

Breaking News

पिता व ताऊ की गिरफ्तारी के बाद मां व ताई को भी भेजा जेल

https://ift.tt/31WwkLJ

ताऊ व पिता के अपने बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम मृतक की मां व ताई काे भी गिरफ्तार किया। जिन्हें गुरुवार काे अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने उन्हें महिला सैल झज्जर जेल में भेजने के आदेश दिए।

बता दें कि मंगलवार एक युवक की शहर के धाैलपाेश आश्रम के पास संदिग्ध परिस्थितियाें में शव मिला था। बाद में उसकी पहचान शहर के माेहल्ला सैनीपुरा के विकास के रूप में हुई थी। मृतक विकास बीएससी का छात्र था। युवक की माैत पर उसके परिजनाें ने ही पुलिस काे शिकायत देकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसके पिता, ताऊ व दाे अन्य युवकाें काे मंगलवार देर शाम जब पूछताछ के लिए बुलाया ताे उन्हाेंने अपना जुर्म कबूल लिया था। पुलिस अधिकारियाें की माने ताे उन्हाेंने विकास पर परिजनाें का तंग करने का आराेप ही लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात कबूली थी।

इस पर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार चाराें काे न्यायालय में पेश किया । जहां से पुलिस डिमांड पर न्यायाधीश ने उन्हें दाे दिन रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे। रिमांड के दाैरान इन्हाेंने परिवार के अन्य सदस्यों के भी हत्या में शामिल हाेने की बात कबूली। पुलिस ने बुधवार देर शाम मृतक विकास की मां ललिता व ताई शारदा काे भी गिरफ्तार किया। गुरुवार को अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश पर झज्जर जेल में भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DskQFL

कोई टिप्पणी नहीं