अवैध खनन की शिकायत पर तैयार रिपोर्ट पर उठाए सवाल
गांव मुंडायन के एक युवक ने गांव में अवैध खनन की प्रशासन काे शिकायत दी थी। इस शिकायत पर प्रशासन की तरफ से ग्राम पंचायत पर 95 हजार रुपए क जुर्माना लगाया है। बावजूद इसके शिकायतकर्ता प्रशासन की इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। शिकायककर्ता ने कनीना ब्लाक अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई केवल खानापूर्ति करार देते हुए जिससे पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए डीसी काे शिकायत की है।
गांव मुंडायन में अवैध खनन की शिकायत करने वाले सुंदरलाल पुत्र हरफूल सिंह ने डीसी काे दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने सीएम विंडो में गांव की गोचर भूमि में अवैध खनन बारे एक शिकायत दी थी। इस मामले में अब तक जो जांच की गई है वह दोषियों को बचाने व तथ्यों और सबूतों को छुपाने की हुई है। असल में 40-50 कनाल में मिट्टी का अवैध खनन किया गया है। करोड़ों रुपए का घोटाला है। जांच रिपोर्ट पूरी तरह फर्जी है। रिपोर्ट कुछ लाेगाें व पुलिस से साजबाज होकर बनाई गई है। जिसमें खनन अधिकारी नारनौल, चौकी इंचार्ज दौगड़ा अहीर, थाना कनीना का दोषियों से साजबाज है। रिपोर्ट पेश की गई है वह दोषी से मिलकर पेश की गई है।
इस रिपोर्ट को खारिज फरमाया किया जाए व दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जाए। जांच करके जिन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले काे डीसी से अपनी निगरानी में कराने की मांग करते हुए कहा है कि करोड़ों के घोटाले में शामिल दबंग लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस बारे चौकी दौगड़ा अहीर में शिकायत दी गई थी। जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई।गांव मुंडायन के एक युवक ने गांव में अवैध खनन की प्रशासन काे शिकायत दी थी। इस शिकायत पर प्रशासन की तरफ से ग्राम पंचायत पर 95 हजार रुपए क जुर्माना लगाया है। बावजूद इसके शिकायतकर्ता प्रशासन की इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। शिकायककर्ता ने कनीना ब्लाक अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई केवल खानापूर्ति करार देते हुए जिससे पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए डीसी काे शिकायत की है।
गांव मुंडायन में अवैध खनन की शिकायत करने वाले सुंदरलाल पुत्र हरफूल सिंह ने डीसी काे दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने सीएम विंडो में गांव की गोचर भूमि में अवैध खनन बारे एक शिकायत दी थी। इस मामले में अब तक जो जांच की गई है वह दोषियों को बचाने व तथ्यों और सबूतों को छुपाने की हुई है। असल में 40-50 कनाल में मिट्टी का अवैध खनन किया गया है। करोड़ों रुपए का घोटाला है। जांच रिपोर्ट पूरी तरह फर्जी है। रिपोर्ट कुछ लाेगाें व पुलिस से साजबाज होकर बनाई गई है। जिसमें खनन अधिकारी नारनौल, चौकी इंचार्ज दौगड़ा अहीर, थाना कनीना का दोषियों से साजबाज है। रिपोर्ट पेश की गई है वह दोषी से मिलकर पेश की गई है।
इस रिपोर्ट को खारिज फरमाया किया जाए व दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जाए। जांच करके जिन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले काे डीसी से अपनी निगरानी में कराने की मांग करते हुए कहा है कि करोड़ों के घोटाले में शामिल दबंग लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस बारे चौकी दौगड़ा अहीर में शिकायत दी गई थी। जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gFSDcM
कोई टिप्पणी नहीं