Header Ads

Breaking News

डीडीए ऑफिस के कर्मचारी के खिलाफ शोषण की शिकायत डीएसपी ने लिए आरोपी के बयान

https://ift.tt/3gjghf0

कृषि उप निदेशक के ऑफिस के एक कर्मचारी के खिलाफ गृह मंत्री के पास पहुंची शिकायत पर डीएसपी सुरेंद्र कौर शुक्रवार दोपहर डीडीए ऑफिस पहुंचीं तो स्टाफ में खलबली मच गई। क्योंकि जो लड़की की शिकायत है वह मात्र एक कर्मचारी पर ही अंगुली नहीं उठाती बल्कि वहां की पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ी कर रही है। लड़की का यहां तक आरोप है कि शौचालय में कैमरा तक लगाया गया।

ये काम एक कर्मचारी नहीं लगा सकता, उसे अधिकारियों की भी शह हो सकती है। यह शिकायत शहर की एक कॉलोनी निवासी लड़की ने दी है। सूत्रों की मानें तो लड़की ने इस बात से मना कर दिया है कि यह शिकायत उसने भेजी है। लेकिन अभी पुलिस इसकी सच्चाई खंगाल रही है। उधर, जांच करने पहुंची डीएसपी सुरेंद्र कौर ने बताया कि एक शिकायत आई है। इस पर जांच शुरू कर दी गई है। जिस कर्मचारी पर आरोप है उसके बयान लिए गए हैं। लड़की के भी दोबारा बयान लिए जाएंगे। वहीं जिस कर्मचारी पर आरोप लगे हैं उसका कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं।

3 पेज की शिकायत में कई खुलासे| शिकायत में कहा गया है कि सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को लेकर सजग है। फिर भी स्थानीय कार्यालय में घिनौने कार्य हो रहे हैं। कृषि विभाग में करीब 12 लड़कियां काम करती हैं, जिनमें से कुछ अप्रेटिंस हैं, कुछ एजेंसी से, सक्षम से, डीसी रेट से कार्यरत हैं। इन सभी लड़कियों को यह कर्मचारी मनपसंद ब्लाॅक में ड्यूटी लगाने, ड्यूटी पर न आने का प्रलोभन, उनके पद की स्वीकृति न मंगवाने का डर, रजिस्टर्ड में गैर हाजरी लगाकर दूसरे कार्य में ड्यूटी लगाकर तथा न चाहने वाले स्टेशन पर भेजने का डर दिखाकर ब्लैक मेल करता है।

अगर कोई लड़की उसके चंगुल में फंस जाती है तो उसका यौन शोषण करता है। पहले एक लड़की ने शिकायत की तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। वह ऐसी लड़कियों को जानती है जिनको नौकरी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। बदनामी के डर से वह उनके नाम नहीं लिख रही। इस कर्मचारी के संबंध कृषि मंत्री कार्यालय व कृषि मुख्यालय में है। यदि कोई भी इसके खिलाफ शिकायत देना चाहता है तो उसे पहले सूचना मिल जाती है।

वहीं करनाल में भी इस कर्मचारी ने घपला किया, जिसकी शिकायत पंचकूला में की गई थी। 22 नवंबर 2019 को कृषि विभाग की एक कर्मचारी ने इसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत भी दी थी। आरोप यह भी है कि जिस लड़की ने शिकायत दी थी उसे धमकाया गया।

पत्र में लिखा है कृषि कार्यालय के एक शौचालय में कैमरा लगाया गया है, जहां पर लड़कियों का वीडियो बनाया जाता है। वह अपना नाम और पता इसलिए नहीं बताना चाहती ताकि इसकी कोई तस्वीर वायरल न कर दी जाए। जो भी शिकायत में लिखा है उसका एक एक शब्द सच है। जब तक इस शिकायत पर कार्रवाई हो शायद तब तक उसे नौकरी से निकाल भी दिया जाए। उसने सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38slK09

कोई टिप्पणी नहीं