एसबीआई क्लर्क, जीरकपुर से लौटा बुजुर्ग और दिल्ली से बिलासपुर आया युवक कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार शुक्रवार को तीन कोरोना पेशेंट मिले। इसमें दो की सैंपलिंग यमुनानगर में हुई है, जबकि तीसरे का टेस्ट दिल्ली में हुआ था, लेकिन वह रिपोर्ट आने से पहले ही यमुनानगर के बिलासपुर में आ चुका था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे यहीं पर आइसोलेट कर दिया गया है। शुक्रवार को फर्कपुर के धर्मपुरा निवासी 57 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वह एसबीआई ब्रांच में क्लर्क है। इससे पहले एसबीआई का मैनेजर और कर्मचारी संक्रमित हाे चुका है। हालांकि अब पॉजिटिव मिले कर्मचारी का पहले पॉजिटिव मिले मैनेजर और क्लर्क से संपर्क नहीं बताया जा रहा।
धर्मपुरा निवासी एसबीआई कर्मी को कुछ दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके घर के पास के एरिया को सील कर दिया गया है। वहीं उसके परिवार में चार लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। वहीं जगाधरी के विष्णु गार्डन निवासी 62 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वह कुछ दिन पहले जीरकपुर गया था। वहां से लौटा तो बुखार हुआ। अब टेस्ट कराया तो पॉजिटिव मिला है। उसके परिवार में 4 लोग बताए जा रहे हैं। वहीं बिलासपुर का रहने वाला 28 साल का युवक दिल्ली से वीरवार को ही आया था। उसकी दिल्ली के मैक्स अस्पताल से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को 3 पॉजिटिव केस यमुनानगर में आए हैं। इनमें एक युवक दिल्ली से लौटा है। उसका टेस्ट दिल्ली में ही हुआ था, लेकिन यहां पर आने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हाेंने कहा कि हमारे के लिए राहत की बात है कि अब तक 111 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NRjWEv
कोई टिप्पणी नहीं