Header Ads

Breaking News

आंधी से सड़कों पर गिरे पेड़, रास्ते हुए बंद, बारिश ने दी गर्मी से राहत

https://ift.tt/3gw9Nt9

शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सड़कों पर कई जगहों पर पेड़ गिरने से परेशानी हुई है। गढ़ी बीरबल से वाया लाडवा-कुरुक्षेत्र जाने वाली सड़क व चंद्राव रोड पर भी कई पेड़ उखड़ कर गिर गए। जिसके चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
वहीं आंधी चलते ही क्षेत्र में रात को बिजली भी गुल हो गई। जिससे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। तेज आंधी चलते ही पावर हाउस गढ़ी बीरबल की 33 केवी सब-स्टेशन बंद हो गया और पूरे एरिया में अंधेरा हो गया। पूरी रात बिजली कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे रहे। देर रात तक विद्युत निगम के अधिकारी निरीक्षण करते रहे। सुबह जाकर कहीं 11 बजे के करीब बिजली आई। चंद्राव के ग्रामीणों के अनुसार शनिवार 5 बजे तक उनके गांव में बिजली नहीं आई। उनके गांव तक पहुंचने वाली बिजली की लाइन की तारों पर पेड़ गिर गए, जिसके चलते गांव में बिजली की सप्लाई बंद हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trees fell on the roads due to the storm, the roads closed, the rain gave relief from the heat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iyrZ7i

कोई टिप्पणी नहीं