Header Ads

Breaking News

पीने के पानी में कीड़े दिखे दुकानदारों ने जताया रोष

https://ift.tt/2BF2FMj

संजय गांधी चौक में पेयजल में कीड़े निकले, जिसपर शनिवार को दुकानदारों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने के साथ-साथ डायरिया की बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

पानी में सप्लाई के दौरान कीड़ों के साथ कचरा भी आ रहा है। दुकानदारों ने जन स्वास्थ्य विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। दुकानदार रिंकू बंसल, सोनू आर्यन, बाबू अरोड़ा, गौरा सिंह, काला, चिरंजी लाल, राज कुमार, पवन कुमार, नरेंद्र कुमार ने पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। पानी पीने लायक नहीं है।

पानी पीने से कुछ लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। पानी पीने लायक होने के कारण उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार कह चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा। समस्या को लेकर दुकानदारों ने रोष भी जताया। उन्होंने कहा विभाग समस्या का समाधान करे।

समस्या का समाधान कराएंगे : एसडीओ

समस्या को लेकर जेई को हिदायत दी गई है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।- संदीप कुमार, एसडीओ|



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय गांधी चौक में दूषित पानी को दिखाते दुकानदार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZB8vq1

कोई टिप्पणी नहीं