थर्ड जेंडर की सेना में भर्ती सही नहीं गृह मंत्रालय तुरंत वापस ले प्रस्ताव
कॉनफेडरेशन ऑफ एक्स मिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक वीरभान बड़गूजर की अध्यक्षता मोरल कैंटीन में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को लेकर कड़ा एतराज जताया जिसमें थर्ड जेंडर को भी सेना में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर विचार मांगे हैं। इस संबंध में एसोसिएशन ने गृह मंत्रालय को भी पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने कहा कि ट्रांसजेंडर को सेना में शामिल किए जाने का बहुत अधिक गलत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे फोर्सेस के मोरल के साथ उनकी कार्य क्षमता पर भी असर पड़ने के साथ किसी भी मामले में सेना को अश्लील शब्दों की टिप्पणी तक सहनी पड़ सकती है, सरकार का यह कदम सेना के मनोबल का गिराने वाला होगा। सेना के जवानों में हीन भावना बढ़ने के साथ उनके कमांड कंट्रोल पर भी इसका असर पड़ने के साथ रोगों के भी फैलने की संभावना बन जाएगी। महासचिव रणवीर सिंह ने कहा कि अर्धसैनिक बल पहले ही अधूरे और थर्ड जेंडर की भर्ती करना बहुत बड़ा विवाद हो जाएगा।
बीच का रास्ता निकालें
वक्ताओं ने कहा कि सरकार को मामले को लेकर न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए और असिस्टेंट कमाडेंट स्तर उनकी नियुक्ति होना कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। साथ ही नक्सल व चीनी बार्डर पर उनकी नियुक्त को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। गृह मंत्रालय से इस मामले में प्रस्ताव वापस लिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर गजराज सिंह, देवराज, दलीप सिंह, शिवकुमार, सतपाल यादव, मेहरचंद, हीरालाल, बीरसिंह, रामेश्वर, रामसिंह, सुभाषचंद मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31LSCQr
कोई टिप्पणी नहीं