Header Ads

Breaking News

तेल की कीमताें में बढ़ाेतरी के विरोध में ट्रक एसाे. में आक्रोश, सरकार काे दस दिन का अल्टीमेटम दिया

https://ift.tt/38v3i7o

डीजल के दामाें में बढ़ाेतरी काे लेकर साेमवार काे ट्रक ट्रांसपोर्टर्स की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बरवाला में हुई। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा सुरेश नियाणा को एसो. का स्टेट वाइस प्रेजिडेंट चुना गया। बैठक में तेल की कीमताें पर राेष जताते हुए कहा लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्टर्स की कमर वैसे ही आर्थिक रूप से टूटी हुई है उस पर सरकार दिन-प्रतिदिन तेल की कीमतें बढ़ाकर उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है। सरकार की इस मनमानी से देश के ट्रांसपोर्टर्स में भारी रोष है।

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टर्स पर तो आर्थिक बोझ बढ़ेगा ही इससे देश में महंगाई भी तेजी से बढ़ेगी। इसलिए सरकार को तेल की कीमतों को तुरंत नियंत्रण में लाना चाहिए। एसोसिएशन ने सरकार को 10 का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि 10 दिन में तेल की कीमतों को कम नहीं किया गया तो एसो. देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीजल के दामाें में बढ़ाेतरी काे लेकर राेष जताते ट्रक एसाेसिएशन के पदाधिकारी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iEEwGi

कोई टिप्पणी नहीं