Header Ads

Breaking News

8 सब इंस्पेक्टर, 11 कंडक्टर, 6 ड्राइवर की ड्यूटी, बस स्टैंड पर सोशल डिस्टेंस नहीं

https://ift.tt/2O3BE7U

यात्रियाें की संख्या बढ़ने पर भले ही हिसार डिपाे ने बसाें की संख्या बढ़ा दी हाे लेकिन राेडवेज अधिकारी यात्रियाें की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाना भूल गए। बता दें कि डिपाे से हर राेज 200 से ज्यादा बसों व तीन से चार हजार यात्रियों का आवगमन हाे रहा है। राेडवेज अधिकारियाें द्वारा यात्रियाें की थर्मल जांच व सेनेटाइज काे लेकर एसएस समेत 26 अन्य कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 8 सब इंस्पेक्टर,11 कंडक्टर, 6 ड्राइवर समेत एसएस शामिल है। बावजूद इसके व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आ रही है।

बिना राेकटाेक के दाेनाें गेट से एंट्री कर रहे लाेग: शहर के बस स्टैंड पर दाेनाें गेटाें से लाेग बिना राेकटाेक के एंट्री कर रहे हैं। दाेनाें गेटाें पर सेनेटाइज और थर्मल जांच काे लेकर किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है।

टिकट काउंटर पर बने गाेलदारे, लेकिन भीड़ में खड़े हाे रहे यात्री: बस स्टैंड पर अधिकारियाें द्वारा टिकट काउंटर पर गाेलदारे बनाए गए हैं। कर्मचारियाें की गैर मौजूदगी के कारण लाेग टिकट काउंटर पर लाइन में एक दूसरे के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही नहीं बरती जा रही है। थर्मल जांच की मशीनें कम हाेने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। '' -रमेश कुमार, एसएस।

थर्मल जांच मशीनाें की डिमांड हेड ऑफिस में की जा चुकी है। लापरवाहीपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सैनेटाइज काे लेकर भी जल्द व्यवस्था की जाएगी।'- राहुल मित्तल, जीएम, हरियाणा राेडवेज हिसार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बस स्टैंड पर यात्री बिना सोशल डिस्टेंस के खड़े नजर आए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O3BflU

कोई टिप्पणी नहीं