Header Ads

Breaking News

गैस एजेंसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर के गले में साफा डालकर पीटा, शिकायत पर केस दर्ज

https://ift.tt/38qN0MF

तलवंडी राणा स्थित गैस एजेंसी में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस को विनोद कुमार ने बताया कि तलवंडी राणा में ही किराये का कमरा लेकर रह रहा हूं। 2 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे मैं और एजेंसी का मैनेजर ओम कमरे पर मौजूद था। आरोप है कि तब मदीना वासी अजय डांगी अपने साथ 2 युवक लेकर आए थे।

अजय व एक अन्य ने आते ही मुझे पिस्ताैल दिखाई। तीसरे ने ओम को पकड़ लिया। फिर पिस्ताैल दिखाकर साइड में लेकर चले गए। आरोप है कि मेरे गले में साफा डालकर गला दबा दिया। मारपीट की और कांच का गिलास उठाकर सिर में मार दिया। इससे मैं बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद एजेंसी के कारिंदे इत्यादि मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मुझे उपचार के लिए सिविल अस्प्ताल पहुंचाया था।

आरोप है कि मैं व अजय डांगी एक साथ ही एजेंसी पर काम करते थे। नवंबर 2019 में एजेंसी मालिक ने हमें निकाल दिया था। 10 जून को एजेंसी मालिक ने वापस काम पर रख लिया था। अजय को नहीं रखा था। इसी रंजिश के चलते उक्त वारदात की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D1F74E

कोई टिप्पणी नहीं