Header Ads

Breaking News

50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पतालों के 25% बेड रिजर्व रखने के दिए निर्देश

https://ift.tt/38qN0MF

जिले में स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा निजी व सरकारी विभाग अपने सभी कर्मचारियों के मौजूदा पते व मोबाइल नंबर की अपडेटिड सूची तैयार करके अपने पास रखें। ताकि यदि इनमें से कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे ट्रेस करके तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके और उसका इलाज शुरू किया जा सके। इसके अलावा जिले में 50 से अधिक बेड वाले सभी निजी अस्पतालों के 25 प्रतिशत बेड कोविड के लिए आरक्षित किए जाएं ताकि आवश्यकता के अनुसार इनका उपयोग किया जा सके।

मंडल आयुक्त विनय सिंह ने यह बात शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ जिला में कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

बैठक में एसीयूटी अंकिता चौधरी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम विकास यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रतना भारती, डॉ. जया गोयल, डॉ. तरुण सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मंडल आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो हमें उसके लिए अभी से तैयारियां करनी होंगी। इसके लिए उन्होंने हिसार के नागरिक अस्पताल, हांसी, आदमपुर, बरवाला, उकलाना, नारनौंद व सीसवाल के अस्पतालों में 200 ऑक्सीजन बेड की क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए। हिसार के नागरिक अस्पताल में वर्तमान में 50 ऑक्सीजन बेड हैं जिनकी संख्या को बढ़ाकर 100 किया जाएगा।

इलाज की दरें डिस्प्ले करें : मंडल आयुक्त ने कहा कि सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए कोरोना का इलाज करने के लिए अधिकतम दरें निर्धारित की हैं ताकि कोई अस्पताल मरीजों से मनमानी वसूली न कर सके। सभी निजी अस्पतालों में इन दरों की सूची का डिस्प्ले करवाया जाए ताकि यहां इलाज करवाने वालों को सरकारी दरों की जानकारी हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ztb5yc

कोई टिप्पणी नहीं