अवैध निर्माण ढहाने पहुंची डीटीपी की टीम, विराेध में काॅलाेनी वासी ताेशाम राेड पर बैठे, दाे घंटे तक जाम
अवैध निर्माण ढहाने को लेकर जिला याेजनाकार विभाग की कार्रवाई पर दूसरे दिन शहर के लाेग भड़क गए। डीटीपी टीम जब शुक्रवार सुबह निर्माण ढहाने के लिए तोशाम रोड पर पहुंची ताे लोगों ने विराेध शुरू कर दिया। गुस्साए लाेग ताेशाम राेड राेककर बैठ गए। दाे घंटे तक लाेगाें ने रास्ता राेके रखा। लाेगाें काे समझाने माैके पर डीएसपी जाेगेंद्र सिंह पहुंचे।
इस दाैरान दाेनाें तरफ से वाहनाें का रूट डायवर्ट करना पड़ा। काफी देर तक लंबा जाम भी लग गया। डीटीपी ने कार्रवाई के दाैरान ही लाेगाें काे कहा कि आपके पास सात दिन का समय है अगर निर्माण खुद गिरा लेते हाे और सामान निकाल लेते हाे ताे ठीक है वरना निर्माण हर हाल में गिराए जाएंगे। एक सप्ताह का टाइम दिए जाने के आश्वासन पर लाेगाें ने जाम खाेल दिया।
घर ताेड़ने के डर से महिलाएं भी सड़काें पर उतर आईं। महिलाओं ने कहा कि हमारा कसूर क्या है हमने पैसे देकर यहां जमीन ली थी। हमारे वाेट हैं यहां आईडी कैसे बन गई। महिला सुषमा ने कहा कि हमें बिजली के कनेक्शन क्याें दिए गए। लाेगाें ने डीटीपी विभाग के जेई पर भी आराेप लगाए कि एक जेई ने खुद उन्हें कहा कि यहां काेई दिक्कत नहीं आप प्लाॅट खरीदाे।
लाेगाें ने कहा कि काॅलाेनाइजर माॅडर्न काॅलाेनी काट कर बेच गए। हमने यहां मकान बना लिया अब कार्रवाई की जा रही है। जबकि कार्रवाई ताे उसी वक्त की जानी चाहिए थी, जब काॅलाेनाइजर ने काॅलाेनी काटी। उन्हाेंने कहा कि अधिकारी मकान ताेड़ दे हमें काेई आपत्ति नहीं मगर इससे पहले वे वैध काॅलाेनी में हमें मकान बनाकर दे दें। ये गरीबाें के साथ अन्याय है।
साहिल महता ने बताया कि 14 साल पहले काॅलाेनी काटी गई। उनका बचपन यहां बीता है। पहले जब मकान बनाए तब क्याें नहीं राेका गया। उनकी पूरे जीवन की कमाई यहां लग गई अब आखिर वे कहां जाएंगे। दूसरी जगह प्लाॅट खरीदने व मकान बनाने के लिए पैसा कहां से आएगा।
आगे काॅमर्शियल साइट व पीछे है काॅलाेनी
लाेगाें ने बताया कि यहां माॅडर्न काॅलाेनी है जिसमें आगे काॅमर्शियल साइट बनी हुई है। इनके पीछे काॅलाेनी है। शुक्रवार व गुरुवार काे टीम ने काॅमर्शियल साइट्स काे ताेड़ने का काम किया। इसके पीछे काॅलाेनी में करीब 25 मकान हैं। लाेगाें ने ताेड़ने से पहले डरकर पहले ही जाम लगा दिया।
ये की कार्रवाई : नगर याेजनाकार की टीम ने शुक्रवार काे 3 दुकानें, पांच ढाबा शेड, 2 चाय की दुकानें, 10 मार्बल गाेदाम की दुकानें, एक इंटरलाॅक टाइल शेड ताेड़ा। इससे एक दिन पहले टीम ने करीब 45 दुकानाें काे ताेड़ा था।
हमने फिलहाल लाेगाें काे कुछ टाइम दिया है। उन्हें पता था कि काॅलाेनी अवैध है फिर भी प्लाॅट खरीदे। कार्रवाई हर हाल में हाेगी। दूसरे दिन काॅमर्शियल साइट्स पर पीला पंजा चलाया गया था। शनिवार काे भी अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। रही बात अवैध काॅलाेनी काटने वालाें की उनकी पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।''- जेपी खासा, डीटीपी, हिसार।
इधर, तोशाम रोड पर जाम लगाने पर केस दर्ज किया
हिसार। आजाद नगर थाना पुलिस ने आधार अस्पताल के पास टाउन प्लानर विभाग द्वारा अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में लोगों द्वारा तोशाम रोड जाम लगाने पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर देखा तो काफी संख्या में लोग रोड पर मौजूद थे, जिससे यातायात बाधित हो गया।
पुलिस ने उत्तम नगर वासी गुलाब, ओम प्रकाश पूनिया, हरि बिहार काॅलोनी वासी नरेश पूनिया, उत्तम नगर वासी राजन सिंह, हरी नगर वासी रविंद्र, संतोष कुमार, राजकुमार, रमेश तिवारी, सोनू, राहुल डबास, सहित महिलाओं में किरण बाला, सुशीला, रोशन, सविता देवी, रजनी देवी, सुदेश देवी, सुषमा देवी के अलावा 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ रोड जाम करने सहित धारा 147,149,283,341 के तहत केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3epCwPf
कोई टिप्पणी नहीं