पिता बेटे सहित 12 पर मामला दर्ज, लांधड़ी गांव में कुत्ते को लेकर हुई थी कहासुनी
लांधड़ी गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर व्यक्ति के शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक व्यक्ति के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया है। लांधड़ी वासी राय साहब ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को कुत्ते को लेकर गांव के गोविंद पुत्र मदन सिंह के साथ उसके भाई विनोद की कहासुनी हो गई थी।
इसको लेकर पंचायती तौर पर मौजूद लोगों ने समझौता करवा दिया था। विनोद कुमार गांव में किराना की दुकान चलाता था। वह शाम करीब 6 बजे दुकान पर बैठा था तो गोविंद, उसका पिता मदन चाचा महेंद्र सिंह सहित लगभग एक दर्जन लोग डंडों व पत्थरों से लैस होकर आए और उसके भाई पर हमला कर दिया। वह शोर सुनकर भाग कर आया तो हमलावरों ने उस पर भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई के बयान पर गोविंद उसके पिता मदन चाचा महेंद्र सहित 12 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fjtl3Y
कोई टिप्पणी नहीं