Header Ads

Breaking News

एक दिन में 46 नये पॉजिटिव, कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा अटैक

https://ift.tt/3fvxDpb

कोरोना का शुक्रवार को अभी तक का सबसे बड़ा अटैक हुआ। एक के बाद एक 46 नये रोगियों की पुष्टि हुई। इनमें से 6 रोगियों की पहचान रेपिड एंटीजेन टेस्टिंग के दौरान आन द स्पॉट महज आधे घंटे के भीतर हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोगियों से संपर्क करके उन्हें आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। उनकी ट्रेवल व काॅन्टेक्ट हिस्ट्री भी जुटानी शुरू कर दी है।

इससे पहले गुरुवार को 18 नये केस मिले थे। जिले में रोगियों का आंकड़ा 422 तक पहुंच गया है। एक्टिव केस 207 और 208 पेशंट डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा कोविड डेथ 6 और नॉन कोविड डेथ 1 हुई है।

शुक्रवार को मुलतानी चौक में 27 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड में 27 वर्षीय युवक, सत्य नगर में 19 वर्षीय युवक, अग्रोहा में 28 वर्षीय युवक, सेक्टर 13 में 26 वर्षीय युवक, डोगरान मोहल्ला में 65 वर्षीय युवक, डोगरान मोहल्ला में ही 89 वर्षीय वृद्धा, जगत रेस्टोरेंट गोविंदगढ़ बाजार 23 वर्षीय युवक, तेलियान पुल पर 43 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय व्यक्ति, सच ज्वेलर्स काॅन्टेक्ट से 40 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय सागर कोलेक्शन हिसार, तेलियान पुल पर 48 वर्षीय व्यक्ति, डोगरान मोहल्ला में 32 व 37 वर्षीय महिलाएं, ढाणी श्यामलाल में 27 युवक, जवाहर नगर में 24 वर्षीय युवक, प्रताप नगर जगत ज्वेलर्स 54 वर्षीय व्यक्ति, डोगरान मोहल्ला में 26 वर्षीय युवती, काली देवी रोड हांसी में 28 वर्षीय महिला, हिसार के सैनियान मोहल्ला में 16 वर्षीय किशोर, देव वाटिका में 23 वर्षीय युवक, रामपुरा मोहल्ला में 24 वर्षीय युवक, तिलक बाजार गणेश भवन 64 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय वृद्धा, 32 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, मुलतानी चौक नजदीक जग्गा चौक हांसी में 25 वर्षीय युवती, दौलतपुर रोड बरवाला में यूक्रेन से आया 18 वर्षीय युवक, उकलाना मंडी में 38 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बच्चा, शांति नगर पानी की टंकी के पास 55 वर्षीय महिला, सेक्टर 14 में महाराष्ट्र से आई 26 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड में 5 वर्षीय व 9 वर्षीय बच्चा, तेलियान पुल के पास 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।

रेपिड एंटीजन टेस्टिंग में गांधी चौक नीम वाला मोहल्ला में 31 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय महिला, पांच वर्षीय बच्चा व 50 वर्षीय महिला, सैनियान मोहल्ला में 30 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय महिला संक्रमित पाए हैं।

वहीं, गुरुवार को खजांचियान बाजार में 47 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय व्यक्ति, उत्तम नगर में 47 वर्षीय व्यक्ति, जिंदल काॅलोनी में 55 वर्षीय कर्मचारी, 12 क्वार्टर में 49 वर्षीय व्यक्ति, हसनगढ़ में 29 वर्षीय पुरुष, प्रोफेसर काॅलोनी में 2 केस, आदमपुर में 4, मोहब्बतपुर में 2, सदलपुर, प्रेम नगर, मिरपुर, मुलतानी चौक व डाबड़ा चौक पर एक-एक केस मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटेल नगर में डॉ. रवि चौहान और एल टी राकेश की टीम ने 94 सैंपल लिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cq12Cc

कोई टिप्पणी नहीं