Header Ads

Breaking News

फौजी, बैंक कर्मी, कारोबारी समेत 40 में मिला वायरस, 62 वर्षीय महिला की मौत

https://ift.tt/38zhzzR

अनलॉक 2.0 के चौथे दिन शनिवार को जिले में कोरोना पॉजीटिव के 40 नए केस मिले। जबकि कलानौर की 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 10 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। महज चार दिनों में 122 मरीजों के मिलने के साथ ही अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 694 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें 396 मरीज संक्रमण से रिकवर होकर घर लौट चुके हैं।

शनिवार को मिले नए केस में बेकरी शॉप संचालक, कलानौर के एक कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, हाउसवाइफ, स्टूडेंट, दिल्ली पुलिस का कर्मचारी मुख्य तौर पर शामिल हैं। दिन पर दिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के निर्देशन में रैपिड रिस्पांस टीम ने माइक्रो स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने पर फोकस कर दिया है। अब तक जिले में 21,310 संदिग्ध लोगों के सैंपल टेस्ट कराए गए हैं इनमें 20,221 लोगाें की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 694 कोरोना संक्रमित मरीजों को चिह्नित कर उन्हें होम आइसोलेशन व अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और करीब 57 फीसदी यानी 396 मरीजों को स्वस्थ पाया गया है।

कोरोना ने ली 10वीं जान : 21 जून से पीजीआई में दाखिल थी बुजुर्ग महिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

हाेम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए 10 पल्स आक्सीमीटर खरीदे, सरकार को 200 डिवाइस की डिमांड भेजी : प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना संंक्रमित मरीजों को पल्स आक्सीमीटर दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने पल्स ऑक्सीमीटर की 100 डिवाइस खरीद ली है और 200 डिवाइस उपलब्ध कराने की डिमांड मुख्यालय को भेज दी है।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सरकार की ओर से दो सौ डिवाइस जल्द मिलने की उम्मीद है। सरकार की प्लानिंग के अनुसार पहले चरण में प्रदेश भर में 2500 और जिले में 300 कोविड मरीजों को डिवाइस दी जानी है। उन्होंने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन का लेवल चेक करने वाली डिवाइस है। यह रोगी के डिवाइस में उंगली रखने के बाद इसमें रीडिंग आएगी। डिवाइस मरीज के खून में आक्सीजन का लेवल बताएगी। उन्होंने बताया कि खून में 90 फीसदी से अधिक ऑक्सीजन का होना जरुरी है। डिवाइस के माध्यम से मरीज का दिल ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसका भी पता चल सकेगा।

14 दिन से पीजीआई में चल रहा था महिला का इलाज

जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों में से 10वीं मौत हुई है। मृतका 62 वर्षीय महिला कलानौर की रहने वाली थी। उसे कोरोना की पुष्टि होने पर 21 जून को पीजीआई में दाखिल कराया गया था। कुछ दिन उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वो पिछले चार दिन से वेंटिलेंटर पर थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पीजीआई चिकित्सकों के अनुसार अभी महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

उसे अन्य गंभीर रोग के बारे में भी प्रबंधन ने कोई पुष्टि नहीं की है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चलोगा। इससे पहले जिले में काेरोना संक्रमण के चलते 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 7 गंभीर रोग से पहले से ही पीड़ित थे। जबकि दो मामलों में अति संवेदनशील वायरस की पुष्टि हुई थी।

इन लोकेशन में मिले कोरोना संक्रमित मरीज: जिले में आईटीआई वाली गली शास्त्री नगर में 27 वर्षीय हाउसवाइफ और 17 वर्षीय छात्र, जनता कॉॅलोनी निवासी 12 वर्षीय छात्र और सात वर्षीय बच्चा, डीएलएफ कॉॅलोनी निवासी 30 वर्षीय कपड़ा कारोबारी, गांधी कैंप में मातूराम सेंटर निवासी 26 वर्षीय महिला रिसेप्शनिस्ट, किशनगढ़ महम निवासी 30 वर्षीय हाउसवाइफ, 16 वर्षीय किशोर और नौ साल की बेटी, डीएलएफ कॉॅलोनी निवासी व पीजीआई की 40 वर्षीय महिला स्टाफ कर्मचारी, टिटौली गांव निवासी व आईडीसी की प्राइवेट कंपनी में कार्यरत 32 वर्षीय कर्मचारी, जनता कॉॅलोनी में अग्रसेन पार्क निवासी व शाैरी मार्केट में कपड़े की दुकानदार के संपर्क में आए 38 वर्षीय शख्स, घरौंठी गांव निवासी 32 वर्षीय सेना का जवान, गांधी कैंप निवासी 22 वर्षीय हाउसवाइफ, जवाहर नगर निवासी आठ वर्षीय मासूम, बहु अकबरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय दिल्ली पुलिस का कर्मचारी, सुभाष नगर निवासी 45 वर्षीय हाउसवाइफ और 20 वर्षीय छात्र, धोबी मोहल्ला निवासी व 45 वर्षीय बेकरी शॉप संचालक और 38 वर्षीय पत्नी, विजय नगर निवासी 68 वर्षीय और 50 वर्षीय कारोबारी, लाहली गांव निवासी व निजी बैंक में कार्यरत 26 वर्षीय युवक, कलानौर के निजी कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व गीतांजलि इन्क्लेव निवासी 30 वर्षीय युवक, जवाहर नगर निवासी 22 वर्षीय छात्रा, बसंतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय श्रमिक और प्रेम नगर चौक निवासी 40 वर्षीय हाउसवाइफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Virus found in 40 including army, bank personnel, businessman, 62-year-old woman dies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YXrKuM

कोई टिप्पणी नहीं