कलवाड़ी निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराया मारपीट का केस
कलवाड़ी निवासी नरेंद्र कुमार ने 29 जून को दौंगड़ा अहीर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सुरेश पुत्र हरसहाय ने मेरे घर पर आकर गाली-गलौज किया। इसकी शिकायत उन्हाेंने चाैकी में दी। बावजूद उसके 30 जून रात को करीब 2:00 बजे सुरेश पुत्र हरसहाय, नवीन पुत्र बालाराम व प्रदीप पुत्र अशोक घर के अंदर घुसे तथा एक के हाथ में कुल्हाड़ी व डंडे थे। उन्होंने मेरे पैर पर वार किया। मैं घर पर सोया हुआ था।
उन्होंने मुझे साेने के दौरान दबोच लिया। लाठी-डंडे भी मारे। चिल्लाने पर घरवाले और मैंने दो लोगों को पकड़ा। जिसमें नवीन पुत्र बालाराम व सुरेश पुत्र हरसहाय थे। इन लोगों को पकड़ा बाद में उनको चौकी में सौप दिया। उनमें से एक का मोबाइल मेरे घर पर ही गिर गया था। नरेंद्र ने बताया कि इन्होंने मुझे कई बार जान से मारने की कोशिश की है। इस विषय में हवलदार जयभगवान ने बताया कि नरेंद्र ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट लिख दी गई है। बयान ले लिए है। आगे तफ्तीश जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D568Et
कोई टिप्पणी नहीं