Header Ads

Breaking News

रंजिशन गांव के व्यक्ति ने ही शूटरों से करवाई थी चमारिया के भूप की हत्या

https://ift.tt/3gjghf0

गांव चमारिया के भूप सिंह उर्फ भुल्ला की हत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। एक युवक झज्जर और दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। दोनों से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई।

सूत्रों की माने तो गांव चमारिया के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते दो शूटरों से भूप सिंह की हत्या करवाई थी। अब पुलिस के पास आरोपियों के बारे में सही इनपुट है। इसके चलते पुलिस मामले में खुलासा कर सकती है। 16 जून को गांव चमारिया के सरकारी स्कूल के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे 47 वर्षीय भूप सिंह उर्फ भुल्ला की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच में ये भी सामने आया है कि शूटर भी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और इनका पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है। इनमें से एक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। हालांकि परिजनों ने मामले में जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी सीधी भूमिका इस मर्डर में अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल एक दो दिन में पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है। फिलहाल शूटरों की गिरफ्तारी की बात से पुलिस इंकार कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eWwypM

कोई टिप्पणी नहीं