कोरोना केस मिलने पर जिले में 8 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए
नए कोरोना केस मिलने के बाद जिले में 8 नए स्थानों, गांव खेड़ी रोज, सुंदर नगर, 12 क्वार्टर रोड स्थित शिव नगर, सिटी थाना रोड स्थित नीमवाला मोहल्ला, मुल्तानी चौक स्थित कसाबा मोहल्ला, गवर्नमेंट काॅलोनी में एक-एक तथा डोगरान मोहल्ला में 2 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए इनके साथ लगते क्षेत्रों को बफर जोन बनाया गया है। प्रत्येक कंटेनमेंट जाेन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट जबकि इंसीडेंट कमांडर बनाए गए हैं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए संदिग्धों की पहचान करने, ऐसे सभी व्यक्तियों की जांच करने, उन्हें क्वारेंटाइन व आइसोलेशन करने तथा सामाजिक दूरी बनाने के अलावा अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य मापदंडों को लागू करने के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है। आवश्यक गतिविधियों व वाहनों की आवाजाही के लिए संबंधित उपमंडल के एसडीएम की अनुमति से जारी पास अनिवार्य किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W1g7RW
कोई टिप्पणी नहीं