Header Ads

Breaking News

पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों ने किया हंगामा, पेट्रोल पंप संचालक बोला- मामले की शिकायत कंपनी से की गई है

https://ift.tt/3gyxr8B

हिसार रोड स्थित कुलड़ियां पंप पर डीजल डलवाने के बाद गाड़ियां में फाल्ट आ गया। अचानक रूक गई। मैकनिक से चेक कराया गया तो डीजल में मिलावट होने की बात सामने आई। इसपर वाहन चालकों ने पंप पर रोष जताते हुएहंगामा किया।

'वाहन चालक विष्णु, लवप्रीत, अमित, रामसिंह आदि ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ियों में उक्त पंप से डीजल भरवाया था। कुछ देरी पर जाने के बाद उनकी गाड़ियों को चलने में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद बंद हो गई। मैकेनिक को दिखाया तो मैकेनिक ने जांच की तो जांच में पता चला कि डीजल में पानी की मिलावट है। यह सुनते ही वाहन चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ रोष जताते हुए हंगामा किया। पेट्रोल पंप संचालक ने वाहन चालकों को बताया कि उन्होंने कंपनी को शिकायत कर दी है।

वाहन चालकों ने कहा कि उनकी गाड़ियों को अब कौन ठीक करवाएगा। इस बात को लेकर वाहन चालकों व पेट्रोल पंप संचालक के बीच कहासुनी भी हुई है। सभी वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां पेट्रोल पंप पर लाकर खड़ी कर दी।देर शाम में वाहन चालकों व पेट्रोल पंप संचालकों में आपसी तनातनी जारी थी। मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दीगई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खराब हुई गाड़ी को मैकेनिक से ठीक करवाते वाहन मालिक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iDrWY8

कोई टिप्पणी नहीं