Header Ads

Breaking News

एक ही गली में 14 कारोना पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन हुआ अलर्ट एसएचओ और हेल्थ विभाग की टीम ने पहुंचकर बढ़ाया कंटेनमेंट का दायरा

https://ift.tt/31UFmZJ

शहर के कीर्ति नगर की राम गली में कोरोना के 14 केस मिलने के बाद जहां एक ओर प्रशासन सख्त हो गया है वहीं दूसरी कॉलोनी कॉलोनी वासियों में भय का माहौल है। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट एरिया की अवधि को बढ़ाने के साथ-साथ एरिया में भी विस्तार कर दिया है।

आसपास के क्षेत्र से 100 से ज्यादा सैंपल सोमवार को लिए गए। सिटी एसएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कंटेनमेंट एरिया का विस्तार करवा दिया। इसके साथ ही कई लोगों ने गली से शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया ताकि कंटेनमेंट में 28 दिन तक ना रहना पड़े।

सोमवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। थेड़ी बाबा सावन सिंह निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। बुजुर्ग इस समय पंचकूला स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन है।

कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग का काम किया तेज
कीर्ति नगर में 14 कोरोना केस मिलने के बाद प्रशासन ने कंटेनमेंट एरिया को बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को सिटी एसएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर एरिया का विस्तार करते हुए बैरिकेडिंग करवा दी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर गली निवासियों के 100 से ज्यादा सैंपल भी लिए हैं।

कंटनमेंट बनने से पहले ही शिफ्ट हुआ परिवार
राम गली में कंटेनमेंट जोन का एरिया बढ़ाने का जैसे ही फैसला हुआ और सिटी एसएचओ सहित टीम पहुंची तो गली में दो दिन पहले ही आए एक परिवार ने वापस जाने का फैसला लिया। नाम ना बताने की शर्त पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि वे नये मकान में यहां दो दिन पहले ही आए थे, लेकिन तभी यहां केस आ गए। हमने फैसला लिया है कि अपनी मां के पास रहने के लिए चले जाएं।

सिरसा अस्पताल में चल रहा संक्रमितों का इलाज
सोमवार को एक नया केस सामने आया है जबकि फतेहाबाद में उपचाराधीन पुलिस कर्मचारी को भी सिरसा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है ताकि परिवार के साथ रह सके। कंटेनमेंट एरिया में सैंपलिंग का काम तेज कर दिया है। एक मरीज ठीक होकर घर भी सोमवार को लौटा है।'' -डाॅ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, सिरसा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कीर्ति नगर की राम गली में बने कंटेनमेंट जोन के विस्तारीकरण से पहले सामान शिफ्ट करता एक गली निवासी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iBV8ig

कोई टिप्पणी नहीं