गांव उच्चत, पड़तल और कनीना में चार लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही क्षेत्र के सभी लोगों के लिए आने वाले समय में भारी संकट उत्पन्न कर सकती है। इसलिए हम सभी को सावधानी बरतते हुए अपने मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करना चाहिए ताकि इस महामारी को क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके। गुरुवार को भी खंड में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसमें दो लोग गांव उच्चत, एक कनीना व एक पड़तल के शामिल हैं।
कनीना अस्पताल के एसएमओ डॉ. धर्मेन्द्र ने बताया कि खंड में गुरुवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके चलते संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गांव उच्चत से एक 24 वर्षीय व एक 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जो पहले कोरोना से संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आए थे। जिन्होंने 29 जून को कोरोना टेस्ट के लिए अपना सेम्पल दिया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कनीना कस्बे से भी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
बता दे कि कुछ दिन पहले की उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के पिता की मौत भी कोरोना की वजह से पीजीआई रोहतक में हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार भी चिकित्सकों के द्वारा वहीं पर किया गया था। उक्त व्यक्ति पर अपने पिता के उपचार के दौरान उनके साथ ही था। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट भी अब कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा गांव पड़तल से एक 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके द्वारा कोरोना जांच के लिए 29 जून को अपना सैंपल दिया गया था। जिसमें उक्त महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है वहीं संक्रमित मरीजों के घर के आसपास रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VB2AjJ
कोई टिप्पणी नहीं