गेटमैन बेटे पर दुष्कर्म का केस, पिता से 10 लाख मांगने पर युवती पर केस
रेलवे के गेटमैन पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली युवती पर आराेपी युवक के पिता से 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने मामले में युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी युवती के द्वारा 10 लाख रुपए मांगने के फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इसी को आधार बना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थाना शिवाजी कॉलोनी में दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा रेलवे में गेटमैन के पद पर कार्यरत है। कोरोना महामारी के कारण अब उसका बेटा घर पर ही रहता था। कुछ समय पहले उसका बेटा गुरुग्राम में अपने जानकारों के पास गया था। वहां पर उसकी एक लड़की से जान पहचान हो गई।
जब युवक वापस अपने घर रोहतक आया तो युवती भी रोहतक उसके साथ घर आ गई। परिजनों ने युवती के घर आने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह नौकरी की तलाश में आई। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घर प पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। अब दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती ने आरोपी युवक के पिता के पास फोन कर उसे 10 लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर व्यक्ति के बेटे को जेल कराने की धमकी दी। युवक के पिता ने थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस के सामने फोन रिकार्डिंग पेश की तो पुलिस ने युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YSsVf2
कोई टिप्पणी नहीं