Header Ads

Breaking News

डाइट ने कराया कक्षा 8वीं के 3 हजार बच्चों का साइंस विषय में औचक टेस्ट, ग्रामीण क्षेत्र में रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या

https://ift.tt/2O4mQGe

डाइट रेवाड़ी की ओर से जिले में कक्षा आठवीं के बच्चों का विज्ञान विषय का औचक ऑनलाइन टेस्ट सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। जिले से इस टेस्ट में 3 हजार बच्चों ने प्रतिभागिता की।
इसमें 30 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। उद्देश्य था कि स्कूलों में जून माह तक कराए गए सिलेबस में से बच्चों ने कितना कवर किया है। टेस्ट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह नेट नहीं चलने की समस्या रही। जिसकी वजह से कुछ बच्चे टेस्ट देने से वंचित भी रह गए।
डाइट रेवाड़ी के ईटी विंग प्रभारी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीरसिंह ने बताया कि जिला डाइट इस समय घर से पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों के लिए दीक्षा पोर्टल पर वीडियो बनवाकर अपलोड कराने, एनटीएससी के बच्चों के लिए वीडियो बनाकर ग्रुप में भिजवाने, क्रिएटिव एंड क्रिटिकल थिंकिंग सीसीटी के तहत कंटेंट तैयार कराना एवं विज्ञान विषय के वीडियो व क्विज आदि बनवाकर बच्चों तक भिजवाने का कार्य कर रही है। डाइट प्राचार्य संगीता यादव ने बताया कि यह कार्य ‘घर से पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू किया गया है जो काफी कारगर साबित हुआ है। बच्चों ने टेस्ट में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा काफी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। भविष्य में भी डाइट की तरफ से इस प्रकार के टेस्ट कराए जाएंगे।

पहली से 8वीं के बच्चों के लिए तैयार हो रहे ई-कंटेंट

उन्होंने बताया कि डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में डाइट की ओर से टीम गठित की गई है जो पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एससीईआरटी गुड़गांव की डायरेक्टर किरणमई के सानिध्य में ई-कंटेंट तैयार कर रही है। रेवाड़ी जिले से पांच वीडियो दीक्षा एप पर पहले ही पब्लिश हो चुके हैं, जिसमें तीन अकेले चरण सिंह जेबीटी अध्यापक पावटी के हैं तथा निकट भविष्य में पांच और पब्लिश हो जाएंगे। यह कंटेंट तीन स्टेज पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जांचे परखे जाते हैं। एमएचआरडी के निर्देशानुसार दीक्षा नामक एप पर पाठ्यक्रम का वीडियो बनाकर अपलोड किया जाता है, जिसे देश का कोई भी विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक इसे किसी भी कोने में बैठा हुआ देख सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e4VLNP

कोई टिप्पणी नहीं