Header Ads

Breaking News

परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

https://ift.tt/2O4mQGe

कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को फेसबुक मैसेंजर व कॉल कर धमकी देने के आरोपी को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव रीथल फौगाट निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जनवरी माह में एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके पास एक युवक द्वारा मैसेंजर के जरिए धमकी दी जा रही है कि यदि उसने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया तो उसे व उसके पूरे परिवार को गोली से उड़ा दिया जाएगा।

इस बारे में अगर किसी और को बताया तो भी उसे मार दिया जाएगा। आरोपी द्वारा कॉल करके भी युवक को धमकी दी गई। पुलिस ने धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। कसौला थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38zCDGB

कोई टिप्पणी नहीं