आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल विभाग के 7 छात्र बने जेई
कोरोना की वजह से जहां एक ओर पूरे विश्व में अनिश्चितता का माहौल है, वहीं समाज में कई ऐसे उदाहरण हैं जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन जाते हैं।इसी का उदाहरण प्रस्तुत किया है आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सात छात्रों ने जिन्होंने कॉलेज के अध्यापकों, अपने अभिभावकों व मेहनत से हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमिशन द्वारा घोषित जूनियर जेई के अन्तिम परिणाम में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ज्वाइन किया है।
कॉलेज डीन राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कॉलेज के सिविल विभाग के सात छात्र जिनमें गौरव सावरियां (गढ़ी रुथल), सुमित (नांगल), अरुण (सादतनगर), अश्वनी (जाट गुवाना), सुनिल (भाकली), नितिन जांगड़ा (धारौली) व शुभम (उच्चत) का चयन सिंचाई विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर हुआ है। सभी चयनित छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्तिपत्र देकर उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के गांवों के सरपंच व अन्य मौजिज लोग भी उपस्थित थे।
छात्रों के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थापक निदेशक डॉ ओपी यादव ने कहा कि एक बैच में सात छात्रों का चयन होना इलाके के साथ-साथ कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कॉलेज डायरेक्टर डॉ महेश यादव ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं पर जोर दिया इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ देवेन्द्र यादव, विभागाध्यक्ष विकास यादव, कर्मवीर श्योराण, गजानंद सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38pax0I
कोई टिप्पणी नहीं