Header Ads

Breaking News

7 जुलाई तक योग शिक्षकों को नहीं किया समायोजित तो 8 से बैठेंगे अनशन पर

https://ift.tt/31KMwzR

हरियाणा योग शिक्षक संघ जिला पानीपत इकाई के सभी योग शिक्षकों ने शनिवार को डीसी ऑफिस के सामने 1 दिनी सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया। योग शिक्षक संघ हरियाणा के प्रधान रोहताश ने बताया कि अगर सरकार निष्पक्ष और ईमानदारी से नौकरी देना चाहती है तो पहले जो टीचर लगे हुए थे उन्हें समायोजित किया जाए।
बचे हुए पदों पर नई भर्ती निकाली जाए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह ईमानदार सरकार की निष्ठा पर सवाल उठाता है। क्योंकि पुराने टीचरों को हटाकर नए टीचरों को भर्ती करने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चहेतों को और पैसे देने वालों को नौकरियां देना चाहती है अन्यथा सेवाएं तो पहले वाले योग टीचर भी दे ही रहे थे।
उन्होंने बताया कि सरकार ने उन्हें 1 साल पहले यह कहकर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से हटा दिया था कि आपको आयुष विभाग में समायोजित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया। अब सरकार 1000 नई योग टीचर की भर्ती निकाल रही है। जबकि पुराने योग टीचर बेरोजगार घूम रहे हैं।
यदि सरकार ने उन्हें जल्द से जल्द समायोजित करके नौकरी पर नहीं लगाया तो पूरे हरियाणा के लगभग 750 योग टीचर 8 जुलाई से करनाल में आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस अवसर पर अमित पोडिया, सतीश नैन, परमीत कुमार, प्रवीण जांगड़ा, दिनेश, गीता,सुमन, पंकज, सुषमा, प्रमीला आदि मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C6nDDX

कोई टिप्पणी नहीं