Header Ads

Breaking News

महाग्राम गंगा में गर्ल्स कॉलेज खोले जाने का इंतजार

https://ift.tt/3gpsIpF

महाग्राम गंगा में सीएम घोषणा के तहत राजकीय महिला कॉलेज शुरू किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। जिसमें कोरोना संकट में बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज इलाके और कॉलेज में जाना संभव नहीं होने से ग्रामीणों ने सीएम घोषणा को लागू करने की मांग की है।

अभिभावक समिति सदस्य मलकीत सिंह, ओम प्रकाश बिश्नोई, पंच श्रवण सुथार, सुभाष नंबरदार, रमेश गोदारा, करमजीत सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल कृष्ण चन्द्र, मास्टर चंद्र मोहन, एडवोकेट हरचरण सिंह, रमेश बिश्नोई, विक्रम तरड, केवल सिंह, पृथ्वी सिंह, महावीर गोदारा, गोपाल मास्टर, सुभाष चन्द्र, जसवंत सिंह व अन्य ने बताया कि सबसे बड़े गांव में शुमार गंगा व आसपास के गांवों की सैकड़ों बेटियों को इस संकट के समय में उच्च शिक्षा की जरूरत है और इन कामों से शहरों के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने और कॉलेजों में सीटें नहीं मिलने से उच्च शिक्षा में एडमिशन तक नहीं हो पाते हैं जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में बेटियां का शिक्षा सत्र काफी कमजोर है।

बेटियों की शिक्षा जारी रखने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक बनाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2017 में की गई घोषणा के तहत प्रत्येक 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज बनाने की योजना पर काम करते हुए गांव गंगा में प्रस्तावित महिला कॉलेज इसी तरह से शुरू किए जाने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने गंगा बड़ा गांव होने के साथ-साथ आसपास के गांवों से 5 से 10 किलो मीटर रेडियस में इसके पास गांव जंडवाला विश्नोइयां, कालुआना, गोदिका, गोरीवाला, आशा खेड़ा, भारू खेड़ा, मोड़ी, मुन्नवाली, रामपुरा, रताखेड़ा, राजपुरा, झुटी खेड़ा, मटदादू, लंबी, दारेवाला, लखुआना, गीदड़ खेड़ा, सूखेरा खेड़ा, अबूबशहर, विज्जुवाली, रिसालिया खेड़ा, बनवाला, केहरवाला, मम्मड, रामगढ़, चकजलू आदि गांव की बेटियों व उनके अभिभावकों को सुविधा मिलेगी।

बैठक में महिला कॉलेज के लिए जागरूकता को लेकर चर्चा करते हुए सांझा फैसला लिया गया कि इसी सत्र से कक्षाएं शुरू कराए जाने की मांग प्रशासन से कि जाएगी ताकि बेटियों की उच्च शिक्षा बाधित होने से रोकने और उनके कैरियर और शिक्षा को कायम रखा जा सके।

रविवार को होगी विशेष बैठक

पंचायत सदस्य श्रवण सुथार व मलकीत सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह विशेष बैठक रखी गई है। जिसमें सभी ग्रामीण और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे और कक्षाएं शुरू कराए जाने की रूपरेखा बनाते हुए प्रशासन के समक्ष एजेंडा रखने का निर्णय लेंगे। इसके अलावा गांव में बस स्टैंड और रोड के नजदीक पंचायती भूमि पर कॉलेज स्थापना के लिए आगामी प्रक्रियाएं पूरी करने को लेकर भी फैसला लिया जाएगा ताकि गांव और आसपास के इलाके की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सुविधाएं प्राप्त हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाग्राम गंगा में इसी सत्र से महिला कॉलेज की कक्षाएं शुरू कराने पर चर्चा करते ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DdVonr

कोई टिप्पणी नहीं