धारूहेड़ा के बास रोड पर 14 दिन से दुकानें बंद, खोलने की अनुमति के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट से मिले दुकानदार
औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के बंद किए गए नंदरामपुर बास रोड की दुकानों को खोलने के लिए दुकानदार मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट से मिले। दुकानदारों ने दुकानों को खोलने की अनुमति मांगी है।
उन्होंने कहा कि नंदरामपुर बास रोड व सड़क के दोनों तरफ की दुकानों को बंद कराया हुआ था।
लेकिन पिछले गुरुवार को जिला प्रशासन ने रोड पर आवागमन को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया था। उस दौरान दुकानों को अभी नहीं खोलने को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया था कि अभी केवल बास रोड को ही शुरू किया गया है, काॅलोनियों व दुकानों को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। अब बुधवार को 14 दिन हो गए, लेकिन दुकानों को खोलने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर मंगलवार को दुकानदारों ने एक बार फिर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं इन्सिडंट कमांडर अरविन्द यादव से अनुरोध किया।
दुकानदारों ने बताई अपनी पीड़ा : दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकानें किराए पर ली हुई है, जिसकी वजह से किराया देना तो दूर परिवार को पालना भी मुश्किल हो रहा है। नंदरामपुर बास रोड के ग्राहकों को यहां पर दुकानें बंद होने से असुविधा हो रही है। इसी के साथ ग्राहक उनसे हटकर अन्य दुकानों पर पहुंच रहा है, जिनसे उनके ग्राहक टूट जाएंगे। इधर, दुकानदारों ने कंटेनमेंट जोन बनाए जाने पर भी प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोहना रोड, भिवाड़ी रोड व सेक्टर में भी कोरोना मरीज पाए गए हैं, लेकिन वह केवल जहां मरीज मिले वहीं पर उनकी गली को कंटेनमेंट बनाया गया है, जबकि यहां पूरे बास रोड को ही कंटेनमेंट बना दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fat9no
कोई टिप्पणी नहीं