Header Ads

Breaking News

बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 68 हजार रुपये, एप के माध्यम से ई-कॉमर्स साइट पर सामान का किया था ऑर्डर

https://ift.tt/3gjghf0

एक ई-कॉमर्स साइड से सामान के ऑर्डर का पैसा वापस करने के लिए आई फोन कॉल के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कोंट रोड निवासी एक महिला के बैंक खाते से 68 हजार 996 की राशि निकाली ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कोंट रोड निवासी पूनम नामक महिला ने बताया कि उसने एक एप के माध्यम से एक ई-काॅमर्स साइट पर कुछ सामान का ऑर्डर किया था। अब वह एप बंद हो गई है। इसलिए पैसे वापस करने के लिए उसके पास एक व्यक्ति की फोन कॉल आई और कहा कि वह ऑर्डर किए गए सामान की जो राशि दी गई थी उसे वापस किया जाना है। पूनम ने बताया कि इसी दौरान उसके बैंक खाते से राशि निकलनी शुरू हो गई। एक बार उसके खाते से 24 हजार 999 रुपये, दूसरी बार 24 हजार 998 और तीसरी बार 18 हजार 999 निकाले गए। मामले की शिकायत पुलिस काे दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ivWxqe

कोई टिप्पणी नहीं