Header Ads

Breaking News

ब्रह्मसराेवर पर घूमने आई नाबािलग के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाबा काे 5 साल कैद

https://ift.tt/2O4mQGe

ब्रह्मसराेवर पर यात्रियों के साथ आई 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के दाेषी बाबा काे काेर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी किया। उप जिला न्यायवादी भूपेन्द्र यादव ने बताया 30 मार्च 2019 को तरावड़ी वासी एक पुरुष ने थाना केयूके में शिकायत दर्ज करवाई थी, वह अपने परिवार के साथ ब्रह्मसरोवर घूमने आया था।
गाड़ी ब्रह्मसरोवर के पास सड़क पर खड़ी कर दुकान से सामान खरीदने लग गए थे, गाड़ी के पास उसकी 10 वर्षीय भतीजी खड़ी थी। उसी समय साधू के वेश में एक पुरुष वहां अाया। वह उसकी भतीजी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। शिकायत पर केयूके पुलिस ने केस दर्ज किया था, छानबीन के बाद एएसआई सुमन की टीम ने आरोपी कथित बाबा काे ब्रह्मसरोवर से पकड़ा था। उसकी पहचान नारायण नाथ उर्फ संतोष कुमार वासी मडाड़ी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान वासी के ताैर पर हुई थी। मामला न्यायाधीश मनीष दुअा की काेर्ट में विचाराधीन था। सबूत व गवाही के अाधार पर न्यायाधीश दुअा की काेर्ट ने आरोपी काे नाबालिग से छेड़छाड़ का दाेषी पाया। उसे 5 साल कैद की सजा सुनाई। जुर्माना न देने की सूरत में 4 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38BBcY0

कोई टिप्पणी नहीं