150 यूनिट बिजली के अब साढ़े चार की बजाय 2.50 रुपए प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे
कोरोना काल में लॉकडाउन में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली निगम ने 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। 0 से 150 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को अब साढ़े चार रुपए की बजाय बजाय ढाई रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इस बारे में 6 जुलाई को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
पंचकुला मुख्यालय से जारी सर्कुलर के अनुसार घरेलू बिजली कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं को अब प्रतिमाह 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर साढ़े चार रुपए की बजाय ढाई रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। वहीं 0-50 तक यूनिट खर्च करने वालों को 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। रोहतक सर्कल में दो लाख 90 हजार 018 बिजली उपभोक्ता हैं, इनमें से 67,405 उपभोक्ता ऐसे हैं जो प्रति माह 100 से 150 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं।
सस्ती बिजली दरों का फायदा गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं को भी होगा
बिजली निगम के उच्चाधिकारी बताते हैं कि सस्ती बिजली दरों का सर्वाधिक फायदा गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं को होगा। सब अर्बन सब डिवीजन में कुल 29,163 उपभोक्ता हैं इनमें से प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली खर्च करने वाले 12,463 यानी 42.74 उपभोक्ता हैं। कलानौर सब डिवीजन में कुल 36,238 उपभोक्ता हैं जिनमें 100 यूनिट प्रति माह बिजली खर्च करने वाले 10,416 यानी 28.74 फीसदी उपभोक्ता हैं।
महम सब डिवीजन में 31,584 उपभोक्ता हैं और इनमें 100 यूनिट तक बिजली खपत वाले 11,113 यानी 35.19 फीसदी उपभोक्ता हैं। इस तरह में सब अर्बन डिवीजन नंबर एक के कुल 96,985 उपभोक्ताओं में से 33,992 यानी 35.05 फीसदी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दरों का फायदा मिलेगा। सब डिवीजन भालौठ में कुल 18,857 उपभोक्ताओं में से 7,267 यानी 38.54 उपभोक्ता, जसिया सब डिवीजन में 11,797 उपभोक्ताओं में से 5608 यानी 47.54 उपभोक्ता, सांपला सब डिवीजन में 37,237 में से 12,995 यानी 34.90 फीसदी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दरों का फायदा मिलेगा।
बिजली दरें घटने से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी
बिजली निगम मुख्यालय की ओर से बिजली दरें घटाने संबंधी रिवाइज टैरिफ जारी किया गया है। इसमें 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को साढ़े चार रुपए प्रति यूनिट की बजाय ढाई रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल राशि का भुगतान करना होगा। सर्कुलर की स्टडी करने के बाद जल्द नए टैरिफ के अनुसार को घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल जारी किए जाएंगे। -एसके बंसल, एसई, रोहतक सर्कल, बिजली निगम।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z5PnS8
कोई टिप्पणी नहीं