सीआईए ने जुआ खेलते 5 आरोपी पकड़े, एक लाख रुपए भी बरामद
सीआईए रेवाड़ी ने शहर की साउथ सिटी कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर 5 युवकों को जुआ खेलते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख रुपए से भी अधिक की नकदी भी बरामद की है।
सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि सोमवार की शाम को सूचना मिली कि शहर की साउथ सिटी स्थित एक मकान में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद सीआईए टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस को देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, परंतु उन्हें वहीं पर काबू कर लिया गया।
आरोपियों की पहचान साउथ सिटी निवासी सोनू, सेक्टर-4 निवासी दीपक सोनी तथा मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी प्रवीण, रवि व सतबीर उर्फ सत्ता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 6600 रुपये व ताश की पत्तियां भी बरामद की है। आगामी कार्रवाई के लिए सीआइए ने आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
एक व्यक्ति गांजा के साथ गिरफ्तार
सीआईए ने मंगलवार को एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक भिवाड़ी से गांजा लेकर धारूहेड़ा की ओर रहा है। सूचना के बाद सीआईए व सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपित कृष्ण उर्फ काली से पुलिस ने एक किलो 120 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8z3jC
कोई टिप्पणी नहीं