Header Ads

Breaking News

पत्नी की आत्महत्या के मामले मेंं आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

https://ift.tt/2O4mQGe

शहर के मोहल्ला शक्ति नगर में मार्च माह में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव छिकोली निवासी अरूण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का कोविड-19 का टेस्ट कराया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अरुण अपनी पत्नी आयुषी के साथ यहां के शक्ति नगर में किराये पर रहता था।

28 मार्च को आयुषी ने आत्महत्या कर ली थी। शिकायत में मृतका के पिता उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव देहरीजट निवासी देवेश शर्मा ने कहा था कि अरुण के साथ उसकी बेटी आयुषी की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। अरुण उसके साथ काफी टाइम से मारपीट कर रहा था। आत्महत्या करने से तीन दिन पहले भी आयुषी ने अरुण द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने की जानकारी दी थी। प्रताड़ना से परेशान होकर आयुषी ने यह कदम उठाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने देवेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38CYcWH

कोई टिप्पणी नहीं