Header Ads

Breaking News

एक दिन में 487 नए केस मिले, 6 मौतें हुईं, गुड़गांव में अब तक 100 मौतें, राज्य में 17 हजार पार हुए संक्रमित, रिकवरी रेट 75% पहुंची

https://ift.tt/31Zkhh1

प्रदेश में एक ही दिन में 487 और नए संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं छह और लोगों की वायरस ने जान ले ली है। गुड़गांव में एक नई मौत के बाद आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है। जबकि दूसरे नंबर पर फरीदाबाद है। यहां भी तीन नई मौतों के बाद आंकड़ा 92 पर आ गया। रोहतक में भी दो मौतें हुई हैं।

राज्य में अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब प्रदेश में प्रति दस लाख पर 12117 लोगों की जांच हो रही है। मरीजों की डबलिंग रेट भी 18 दिन होने के साथ रिकवरी रेट करीब 75 प्रतिशत पर पहुंची गई है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 17284 पर पहुंच गई। जबकि 274 मौत हो चुकी हैं। अभी 4066 मरीज एक्टिव हैं।

इन जिलों मेंं मिले नए केस
फरीदाबाद में 161, गुड़गांव में 120, रोहतक में 61, रेवाड़ी में 26, सोनीपत में 17-17, भिवानी में 16, पानीपत में 14, करनाल में 15, अम्बाला व झज्जर में 13-13, हिसार में 8, महेंद्रगढ़ में 6, पलवल व फतेहाबाद में 5-5, कैथल में 4, जींद में 3 नए केस मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iy7asR

कोई टिप्पणी नहीं