Header Ads

Breaking News

जिले में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 357, सैलून, टेलर व रेडीमेड कपड़ा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव का 98 लोगों के साथ रहा संपर्क

https://ift.tt/323zflY

शहर में एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी समेत 3 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें 2 पीड़ितों को होम आइसोलेशन तथा 3 को नारनौल रैफर करने के बाद मोहल्ले व दुकान को कंटेनमेंट जोन बना दिया। संपर्क हिस्ट्री में शामिल लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक थनवास निवासी पीडि़त ने नांगल चौधरी में कपड़े सिलाई (टेलर) की दुकान की हुई है। सीएचसी के एसएमओ ने 6 जुलाई को सैलून, टेलर तथा कपड़े व्यापारियों के सैंपल लेने का अभियान चलाया था।

निर्देशानुसार थनवास के सैलून दुकानदार, ढाणी सैनिया के टेलर तथा शहर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी समेत 68 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए थे। बुधवार देर शाम रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य अलर्ट हो गया। एसएमओ ने गुरुवार सुबह डॉ अविनाश पूनिया, डॉ अभिषेक सिंघानिया की अगुवाई में टीम गठित की। टीम में धर्मबीर, एलटी योगेश शर्मा, कुलदीप यादव, रविप्रकाश, सचिन कुमार, शीशराम को शामिल किया गया। सबसे पहले नांगल चौधरी के कपड़ा व्यापारी को होम आइसोलेशन किया गया। परिजन व पीडि़त को संपर्क में आने वालों की सूची सौंपने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थनवास वाले पीड़ित की सैलून दुकान को कंटेनमेंट जोन बनाया।

जानकारी के अनुसार निजामपुर रोड़ पर ढाणी सैनियान के पीडि़त ने कपड़े सिलाई की दुकान खोल रखी है। चिकित्सक टीम ने दुकान के पूरे स्टॉफ को एकांतवास में रहने के निर्देश दिए है। विभाग की दूसरी टीम ने कालबा गांव में दो पीड़ितों को होम आइसोलेशन किया। इनमें एक मरीज एयर फोर्स में सेवारत है, जो 29 जून को अवकाश लेकर घर पहुंचा था। 4 जुलाई को बुखार व खांसी की समस्या होने पर उन्होंने 6 जुलाई को सीएचसी में कोरोना जांच कराई। दूसरे मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री जयपुर है, उन्होंने 6 जुलाई को सैंपल दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजन व संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। थनवास व ढाणी सैनिया वाले मरीज को नारनौल रैफर कर दिया है।

कोरोना का डर खत्म, चालान के डर से लगाते हैं मास्क

मार्च महीने में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भय दिखाई दे रहा था। लोग घर व बाहर की वस्तुओं को बहुत सावधानी से छूते थे, लेकिन अब लोगों के जेहन में बीमारी का डर खत्म हो गया। सुबह 10 बजे ही शहर की दुकानों पर भीड़ एकत्रित हो जाती है। अधिकतर लोग मास्क नहीं लगाते, पुलिस या नपा की टीम दिखाई देते ही औपचारिकता करते हैं।

सैंपलों की संख्या बढ़ाने की बनाई योजना

सीएचसी के एसएमओ डॉ.अरुण कालरा ने बताया कि दुकानदारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संक्रमितों की संख्या बढऩे के आसार हैं। इसलिए रोजाना कलेक्ट होने वाले सैंपलों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। पीडि़तों की देखरेख तथा सैंपलों के लिए डॉ.अभिषेक सिंघानिया व डॉ अविनाश पूनिया नियुक्त दिया। कंटेनमेंट जोन में सेनिटाइजर स्प्रे व जांच के विशेष प्रबंध किए हैं।

5 पीड़ितों के संपर्क में आए 98 लोग, अनजानों की गिनती नहीं

विभाग के मुताबिक नांगल चौधरी निवासी मरीज के संपर्क में 12, कालबा वाले दोनों पीड़ितों ने 20, थनवास के सैलून दुकानदार ने 26 तथा ढाणी सैनिया के संक्रमित ने 40 लोगों के साथ संपर्क किया है, लेकिन सैलून व कपड़ा व्यापारी की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। बीते चार-पांच दिनों में कितने लोगों का दुकान पर आवागमन व बातचीत हुई है, इसकी गिनती पीडि़तों के पास भी संभव नहीं। यदि संक्रमण की चेन जुड़ती है तो मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होना निश्चित माना जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नांगल चाैधरी में पीड़ितों के संपर्क में रहे लाेगाें के सैंपल लेती टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BMT32t

कोई टिप्पणी नहीं