कमेटी डलवा 16-17 लाेगाें से डेढ़ कराेड़ रुपए ठगे, प्रॉपर्टी डीलर समेत 4 पर केस
कमेटी डालने व प्रॉपर्टी में पैसा लगा अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर दर्जनाें लाेगाें से करीब डेढ़ कराेड़ रुपए ठगने का आराेप सेक्टर-4 वासी एक प्रॉपर्टी डीलर, उसके भाई, पिता व पत्नी पर लगा है। थानेसर अनाज मंडी के एक आढ़ती की शिकायत पर पुलिस ने उक्त प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी, भाई, पिता व पत्नी के खिलाफ धाेखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने व हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ डिपोजिटर्स इन फाइनेंशियल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
नई अनाज मंडी के आढ़ती रविंद्र सिंगला ने बताया कि वह सेक्टर-4 वासी अंकुर सिंगला काे करीब 10 साल से जानता है, अंकुर की सेक्टर-7 में प्रॉपर्टी डीलर की दुकान है। अंकुर उसकी मंडी स्थित आढ़ती की दुकान पर आता जाता था। अंकुर अकसर उसे कहता था कि वह प्रॉपर्टी डीलर के साथ कमेटी डालने का भी काम करता है। उसके पास सरकार से मंजूरशुदा लाइसेंस हैं। उसके पास काफी लाेगाें ने कमेटी डाली हुई हैं। आप भी कमेटी डालकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हाे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उसके बहकावे में आ गया। जुलाई 2018 में उसके पास कमेटी डालनी शुरू कर दी। कमेटी में 12 सदस्य थे। प्रत्येक काे हर महीने 25 हजार रुपए जमा कराने थे। यानी प्रति मेम्बर 3 लाख रुपए कमेटी के ताैर पर सालभर में जमा कराने थे। कमेटी की शर्त अनुसार जाे भी सदस्य पहली कमेटी उठाना चाहेगा। वह सबसे कम बाेली लगाएगा। अंतिम कमेटी उठाने वाले सदस्य काे पूरी रकम मिलेगी। इस तरह सभी सदस्यों के साथ वह भी हर महीने किस्तें जमा कराता रहा।
लालच देकर भाई व रिश्तेदारों काे भी फंसाया-13 कमेटी में गवाएं 87 लाख रूपए |
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आराेपी अंकुर सिंगला ने उसे विश्वास दिलाकर उसके भाई व रिश्तेदारों की भी कमेटी डलवाने बारे उकसाया। वह उसके झांसे में फंसता गया। उसने अपने भाई, रिश्तेदारों व दाेस्ताें की भी कुल 13 कमेटी साढ़े 3 लाख से 15 लाख रुपए रकम की थी। सभी तय समय पर हर महीने किस्त जमा करवाते रहे। कुल 87 लाख रुपए उसके व उसके दाेस्ताें व रिश्तेदारों ने उसके पास जमा करवाए।
कमेटी की किस्त पूरी हाेने पर पैसे लाैटाने काे कहा ताे बंदूक तान दी और मुकर गया| शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने व उसके परिचितों व दाेस्ताें ने 13 कमेटी डाली थी, वह पूरी हाेने पर राशि वापस लाैटाने बारे उसके कार्यालय में गए, ताे आराेपी ने पैसे लाैटाने से मना कर दिया। विराेध करने पर रिवाल्वर उन पर तान दी। साथ ही वहां माैजूद आराेपी अंकुर के पिता जाेगध्यान व अंकुर की पत्नी समेत तीनाें उन्हें धमकाने लगे, दाेबारा उनके कार्यालय या घर पर आए ताे जान से मार देंगे।
किसी तरह वह वहां से जान बचाकर दाेस्ताें संग वह वहां से निकला। आराेपी ने उसके दाेस्ताें व परिचितों द्वारा 13 कमेटी में लगाए 87 लाख रुपए के साथ ही 55 लाख रुपए जाे प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने से लिये थे, देने से मुकर गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह उसके व उसके परिचितों के कुल 1 कराेड़ 40 लाख रुपए के करीब उक्त सभी ने साजिश के तहत हड़प लिया।
ऐसे ठगा-सस्ती प्रॉपर्टी खरीदकर उसमें अच्छा मुनाफा दिलाने के नाम पर 55 लाख लिए, फिर टरकाता रहा
शिकायतकर्ता आढ़ती ने बताया कि इसके अलावा अंकुर ने उसे कहा कि उसने व उसके करनाल में रह रहे भाई मनीष ने एक कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है जिसमें काफी अच्छा मुनाफा हाेगा। उक्त प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 55 लाख रुपए कम पड़ रहे हैं। उसने कहा कि अगर आप या आपके दाेस्त इतने पैसे का इंतजाम कर देते हैं ताे उन्हें भी अच्छे मुनाफे के साथ उक्त राशि सालभर में लाैटा देगा।
शिकायतकर्ता आढ़ती का कहना है कि किसी तरह अपने 4 दाेस्ताें काे 55 लाख रुपए इकट्ठा करने के लिए राजी किया आर 55 लाख रुपए नकद अंकुर काे उसके सेक्टर-7 स्थित प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय में दिए। तब उसने कहा कि वह बाकायदा लिखित में इकरारनामा करेगा। सालभर के अंदर अच्छे मुनाफे के साथ पैसे लाैटा देगा। लेकिन पैसे लेने के बाद आज-कल इकरारनामा देने के लिए करता रहा। लिखित इकरारनामा देने की बजाए आराेपी लंबे समय तक उन्हें टरकाता रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZYIH7t
कोई टिप्पणी नहीं