तीन दिन पहले संक्रमित मिली महिला, उसके बेटे के बाद अब देवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई
अटेली सीएचसी के अंतर्गत साेमवार को उनिंदा सहित 2 जगह पॉजिटिव केस सामने आए। अटेली में 3 दिन पहले पॉजिटिव मिली महिला के 8 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी अब उसका 39 वर्षीय देवर भी संक्रमित मिला है। रिपोर्ट आने के बाद अटेली की स्वास्थ्य विभाग की टीम व आयुष विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की। दूसरी केस उनिंदा में मिला।
पॉजिटिव मिला व्यक्ति उदयपुर में किसी कंपनी में कार्य करता था, जो हाल ही में वहां से लौटा था। 3 जुलाई को उसका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को पटीकरा स्थित कोविड अस्पताल में भेज दिया है। अस्पताल में कोरोना सैंपल कलेक्टर डॉ. मनीष यादव व एलटी रवि ने अस्पताल में एक दिन में सबसे अधिक 31 कोरोना के सैंपल लिये हैं।
अटेली अस्पताल के 3 कर्मी हो चुके संक्रमित
अटेली अस्पताल में 9 दिन पहले 2 कर्मियों के संक्रमित होने के बाद रविवार एक और महिला कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। यह महिला रेवाड़ी में रहती है, लेकिन इसकी ड्यूटी अटेली अस्पताल में है। उसके पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के 4 अन्य कर्मियों के सोमवार को सैंपल लिये गये। महिला स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट रविवार को आई थी। उसका 2 जुलाई सैंपल लेने के बाद से वह अपने घर पर ही एकांतवास में है। फिर भी उनके संपर्क में आने वाले 4 कर्मियों के एहतियात के तौर पर सैंपल लिये गये है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7a4CP
कोई टिप्पणी नहीं