Header Ads

Breaking News

सामान्य अस्पताल में 115 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन, प्लेट डालकर जोड़ दी टूटी हुई बाजू

https://ift.tt/2ZKfahS

दिल्ली में जहां 106 साल के बुजुर्ग ने कोरोना से जंग जीतकर मिसाल कायम की वहीं भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष श्योराण ने रोहतक की रहने वाली 115 वर्षीया महिला की बाजू का सफल ऑपरेशन किया है। इस उम्र में ऑप्रेशन करना न केवल खतरनाक है बल्कि रिकवरी चांस बेहद कम होता है।

डाॅ.मनीष व डाॅ. वेद ने बताया कि रोहतक जिले के गांव बेदवा की रहने वाली घोघड़ी देवी की कुछ दिन पहले गिरने से बांई बाजू टूट गई थी। इसके बाद घोघड़ी देवी का पौत्र उन्हें भिवानी के सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे।

पौत्र डाॅ. हरिन्द्र की आयु भी 52 साल है और भिवानी में आयुर्वेदिक अधिकारी हैं। डाॅ. मनीष ने बताया कि जब हाथ की जांच की गई तो पाया गया कि महिला की बाजू में फ्रैंक्चर है तथा उसका जुड़ाव ऑपरेशन के बाद ही हो सकता है। काफी विचार विमर्श के बाद डाॅ. मनीष व डाॅ. वेद की टीम ने 115 साल की महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। कड़ी मेहनत के बाद ऑपरेशन सफल रहा।

डाॅ. मनीष श्योराण ने बताया कि इस उम्र में किसी को बेहोश कर उसका ऑपरेशन करना काफी खतरनाक होता है, लेकिन ईश्वर के आशीर्वाद से सब कुछ ठीक ठाक रहा। घोघड़ी देवी के हाथ में प्लेट डाली गई है। वह अब एकदम से बिल्कुल स्वस्थ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑपरेशन के बाद घोघड़ी देवी से हालचाल पूछते हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष श्योराण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38zEQ4U

कोई टिप्पणी नहीं