पांच माह की गर्भवती ने फंदा लगा दी जान पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस
शिवपुरी बी कॉलोनी में पांच माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका पति रात तीन बजे नींद से जागा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी थी। उसने अन्य परिजनों को जगाया और शव को फंदे से उतारा। सूचना उसके मायके वालों को दी गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची। गर्भवती के पिता रिसाल सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने अपने पति, सास और ससुर से प्रताड़ित होकर ऐसा कदम उठाया। वे उसके दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
पुलिस ने धारा-304बी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के मायके वालों के अनुसार उन्हाेंने अपनी बेटी वति की छह माह पहले शिवपुरी बी निवासी सन्नी के साथ शादी की थी। जिसके बाद से उसे दहेज के प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पहले बेटी मायके आई थी। तब यह बात उसने बताई थी। मायके से वह शुक्रवार को अपने ससुराल आई थी। तब बेटी ने फोन किया था कि ये लोग उसे ताने मार रहे हैं। रविवार को सुबह उनके पास फोन आया कि वति की मौत हो गई।
उधर, वति की सास ने बताया कि वति को ससुराल में कोई दिक्कत नहीं थी। वह अपने मायके से शुक्रवार को ही आई थी। वह किसी के साथ बोल भी नहीं रही थी। तब हमने कहा था कि अगर उसका मन संयुक्त परिवार में रहने का नहीं है तो वह अलग हो सकती है। रात को वति ने सुसाइड कर लिया। गांधी नगर चौकी इंचार्ज अनिल राणा का कहना है कि पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।
तीर्थ नगर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला
यमुनानगर। तीर्थ नगर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तीर्थ नगर निवासी व्यक्ति का शव छत पर अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3erdika
कोई टिप्पणी नहीं