गैस लीक होने से लगी आग में दंपती और 5 साल की बेटी झुलसी
गांव कैल में खाना बनाते समय गैस लीक हो गई। इससे आग भड़क गई। आग में परिवार के तीन लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। आग में 30 साल का कुलदीप, 26 साल की उसकी पत्नी मोनिका और पांच साल की बेटी ख्वाइश झुलसी है। परिवार का एक सदस्य झुलसने से बच गया। वह समय रहते वहां से निकल गया था। पीडि़त परिवार के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि मोनिका ने बाहर खाना बनाया था ।
वह उसे गर्म करने के लिए रसोई में गई थी। जैसे ही चूल्हा चलाया तो आग भड़क गई। उसे बचाने गया उसका पति भी आग में झुलस गया। इस दौरान पांच साल की उनकी बेटी भी आग की चपेट में आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPDmHL
कोई टिप्पणी नहीं