Header Ads

Breaking News

गणेश नगर से बोलेरो गाड़ी चुराकर ले गए दो चोर, सीसीटीवी में दिखे

https://ift.tt/2YTgfUc

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गणेश नगर वासी पवन कुमार चहल की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस को पवन कुमार ने बताया कि जीताखेड़ा गांव वासी मामा कर्ण सिंह अपनी बाेलेराे कैंपर गाड़ी मुझे घरेलू प्रयोग के लिए देकर गए थे। 20 जून की शाम को मैंने गाड़ी घर के सामने खड़ी की थी।

रात बीतने के बाद 3 बजे मेरी नींद खुली तो मैंने मकान के ऊपर से देखा कि उक्त गाड़ी मुझे घर के सामने नहीं दिखी। कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें 2 चोर कैद हुए। एक ने गाड़ी की खिड़की खोली और फिर दोनों धक्का मारकर कुछ देर लेकर गए। उसके बाद स्टार्ट करके फरार हो गए। उसमें गाड़ी के दस्तावेज थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlmchP

कोई टिप्पणी नहीं