ओवरलोड कम करने के लिए सेक्टर 16-17 और सेक्टर 1-4 अलग-अलग फीडर से जोड़े
बिजली के बढ़ रहे लोड से कारण बार-बार लग रहे कट की परेशानी को दूर करने के लिए निगम ने ओवरलोड चल रहे फीडरों को दो अलग-अलग भागों में बांटा गया है।
क्टरवासियों की समस्याओं का समाधान करते हुए सेक्टर 1-4 का नया फीडर बनाया गया है जबकि सेक्टर 16 और 17 के फीडर अलग-अलग कर दिए गए हैं। पहले सेक्टर 16 व 17 का एक ही फीडर होता था। वहीं, सेक्टर 1-4 को विनोद नगर फीडर से सप्लाई मिलती थी।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 1-4 के नए फीडर को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 220 केवी बिजली घर से सप्लाई दी जाएगी। सेक्टर 16 व सेक्टर 17 के फीडरों को 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13 से सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
सतीश कुमार, एक्सईएन, डिविजन वन, बिजली निगम ने कहा कि सेक्टर 1-4 फीडर को अब 220 केवी इंडस्ट्रियल फीडर से जोड़ा गया है। सेक्टर 16-17 के फीडर को भी बाईफ्रीकेट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YjqUZ9
कोई टिप्पणी नहीं