Header Ads

Breaking News

सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर हुए चार एक इंस्टॉल और तीन अभी अंडर प्रोसेस

https://ift.tt/3dnNy6K

सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या बढ़कर 3 से 4 हो गई है। रविवार को रोटरी क्लब के तरफ से एक वेंटिलेटर अस्पताल प्रबंधन को डोनेट किया गया, जबकि 2 वेंटिलेटर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल को डोनेट किए हैं। इनके अलावा पीपीई किट, मास्क व ग्लव्ज भी उपलब्ध करवाए हैं। अच्छी बात यह कि सिविल अस्पताल में एक वेंटिलेटर को इंस्टॉल कर दिया है। अन्य वेंटिलेटर के इंस्टालेशन पर काम चल रहा है।

रोटरी क्लब के प्रधान संदीप राठी ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल में जीवन रक्षक उपकरण व किट डोनेट करने के बाद राज्य सभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गाेपल सिंघल, रोटरी क्लब के सचिव मोहित गुप्ता, सदस्य रामअवतार सिंघल के अलावा डॉ. संजय शर्मा, डॉ. विकास पूरी, आशीष गोयल व मनोज सैनी मौजूद रहे।

वहीं सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रतना भारती, डिप्टी सिविल सर्जन एवं आइडीएसपी इंचार्ज डॉ. जया गोयल, कोविड नोडल अफसर डॉ. सुभाष खटरेजा को वेंटिलेटर व सुरक्षा किट सौंपी। डॉ. रतना भारती ने बताया कि एक वेंटीलेटर सिविल अस्पताल में इंस्टॉल हो चुका है। बाकी पर काम जारी है। रविवार को डोनेट वेंटिलेटर सोमवार को पीएमओ के हैंड ओवर कर देंगे। आमजन से अपील है कि कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाए। घर में रहकर ज्यादा सुरक्षित हैं। हाथों को धोते रहें और बार-बार मुंह को न छुएं।

सिटी थाना के पास हुआ हंगामा : सिटी थाना के समीप मोहल्ले में रविवार को हंगामा हुआ। दरअसल, एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति के घर कार्यक्रम है। यहां दिल्ली से गेस्ट हुए हैं। इस मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने गेस्ट से सिविल अस्पताल जाकर सैंपलिंग करवाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि हम तो जांच करवाकर आए हैं।

उनसे रिपोर्ट मांगी मगर नहीं दिखा पाए। फिर बताया कि बस स्क्रीनिंग करवाई थी। बताया जाता है कि कुछ देर बहस के बाद गेस्ट ने स्वास्थ्य जांच करवाई थी। उनके घर पर होम क्वारेंटाइन का पोस्टर चस्पा दिया।

सब्जी मंडी में लिए 42 सैंपल : डेंटल सर्जन डॉ. बंसीलाल की टीम ने सब्जी मंडी में 42 सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए फिर से सैंपलिंग की संख्या को बढ़ा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रोटरी क्लब द्वारा वेंटिलेटर और कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट भेंट की गई। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गोपाल सिंघल व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AZLzZp

कोई टिप्पणी नहीं